फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: traceless young dead body found in river people block road police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सनसनी, नदी से लापता युवक का शव मिला, परिजनों का एनएच पर उग्र प्रदर्शन

Wed, 26 Nov 2025 12:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2025 12:10 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में तीन दिनों से लापता युवक दीपक कुमार का शव वाया नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की पहचान होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और एनएच पर शव रखकर जाम कर दिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: traceless young dead body found in river people block road police investigate
गायब युवक का डेड बॉडी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में तीन दिनों से लापता युवक का शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शव की पहचान होते ही चित्कार मचा दिया और गुस्से में आकर एनएच पर शव रखकर जाम कर दिया। पूरा मामला करजा थाना क्षेत्र के कोदरिया पुल के पास का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो कुढ़नी थाना क्षेत्र के बसंत खरौना गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, दीपक 23 नवंबर की शाम पास के गांव में एक शादी में शामिल होने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। मंगलवार को वाया नदी में उसका शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों का आरोप है कि दीपक की हत्या की गई है और अपराधियों ने सबूत छुपाने के लिए उसका शव नदी में फेंक दिया। दीपक दूध बेचने का काम करता था। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन घंटों बाधित रहा।

करजा थाना प्रभारी रामकृष्ण परम हंस ने बताया कि नदी से युवक का शव बरामद हुआ है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय लोग शव को सड़क पर रखकर विरोध कर रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed