फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : thief entered in temple and fled when lock was not broken incident captured in cctv

Bihar News: मंदिर में चोरी की कोशिश, दान पात्र लॉक मिला तो निराश होकर चोर फरार; वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद

Thu, 01 Jan 2026 06:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 06:51 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित खबरा के प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन डबल लॉकर और पुलिस गश्ती के कारण चोरी नाकाम रही। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : thief entered in temple and fled when lock was not broken incident captured in cctv
मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में पुलिस अब तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाई है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के खबरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सामने आया है, जहां चोरों ने दान पेटी को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि नियमित पुलिस गश्ती और मंदिर में बढ़ी सतर्कता के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और दान पेटी छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंदिर में लगी डबल लॉकर वाली दान पेटी और पुलिस गश्ती की हलचल को देखकर चोर घबरा गए और मौके से भाग निकले। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर मंदिर के पीछे के रास्ते से परिसर में दाखिल होते हैं। इसके बाद वे हनुमान मंदिर के पास लगी लाइट बंद करते हैं और फिर दान पेटी तक पहुंचते हैं।

विज्ञापन

डबल लॉकर होने के कारण वे सफल नहीं हो सके
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोरों ने दान पेटी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन डबल लॉकर होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसी दौरान पुलिस गश्ती की आहट पाकर चोर वहां से फरार हो गए। हालांकि, चोर इतने शातिर थे कि भागने से पहले मंदिर परिसर के एक कमरे में भी घुसे और वहां रखी लकड़ी की दराज को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी शिव मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद मंदिर में डबल लॉकर वाली दान पेटी लगाई गई थी। घटना के दौरान चोरों द्वारा लाई गई एक लोहे की रॉड भी मौके से बरामद की गई है। इस संबंध में शिव मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कुमार ने बताया कि मंदिर में एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो पाए। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।



ये भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल की इस तारीख तक नितिन नवीन बैठेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर; जानिए पूरी तैयारी

अज्ञात चोरों की पहचान की जा रही
सदर थाना पुलिस का कहना है कि मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रवेश किया गया था, लेकिन चोरी की घटना नहीं हो सकी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पूर्व की घटनाओं के बाद मंदिर की दीवार ऊंची की गई थी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

 

मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

 

मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed