फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : tejas workshop organized in mit will help foster the growth of the startup india

तेजस कार्यशाला: नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा! मुजफ्फरपुर में 450 से ज्यादा प्रतिभागी जु

Tue, 25 Aug 2026 09:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 09:06 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में पहली बार तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। DPIIT और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की इस पहल का उद्देश्य गैर-महानगरीय क्षेत्रों के स्टार्टअप, छात्रों और जमीनी स्तर के उद्यमियों को संसाधन, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है। कार्यशाला में 450 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : tejas workshop organized in mit will help foster the growth of the startup india
तेजस कार्यशाला का आयोजन।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पहली बार तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार्टअप इंडिया के तहत स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर के उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर नवाचार को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजकों के अनुसार, इससे विकसित भारत के नवाचार को भी बल मिलेगा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि तेजस पहल मुख्य रूप से गैर-महानगरीय क्षेत्रों के महत्वाकांक्षी उद्यमियों, स्टार्टअप और छात्रों की पहचान करने, उन्हें पोषित करने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई राष्ट्रव्यापी पहल है। इसके तहत संसाधन, मार्गदर्शन और संस्थागत सहायता उपलब्ध कराकर प्रतिभागियों को बड़े स्तर पर उद्यम स्थापित करने के लिए सक्षम बनाया जाता है।

विज्ञापन

यह पहल देश के 132 जिलों में लागू की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से क्षमता निर्माण, इकोसिस्टम विकास और उद्यमिता के अवसरों तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यशाला में स्टार्टअप, छात्र-छात्राओं, गैर-सरकारी संगठनों और महत्वाकांक्षी उद्यमियों सहित 450 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इससे नवाचार और सहयोग के लिए एक जीवंत एवं आकर्षक वातावरण तैयार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत 10 पर FIR, 40 अज्ञात आरोपी; CCTV खंगाल रही पुलिस

उद्यमिता को बढ़ावा देने में प्रशासन की भूमिका पर चर्चा
कार्यशाला के आयोजन के अवसर पर मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन की भूमिका और जिले के उद्यमिता परिदृश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को नौकरी तलाशने वालों के बजाय रोजगार देने वाला बनने की दिशा में प्रेरित करने और इसमें उद्योग विभाग की सहभागिता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिले के कुछ सफल स्टार्टअप उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया गया। सभी पदाधिकारियों ने उनके उत्पादों और कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

तेजस कार्यशाला का आयोजन

तेजस कार्यशाला का आयोजन

 

तेजस कार्यशाला का आयोजन

तेजस कार्यशाला का आयोजन

 

तेजस कार्यशाला का आयोजन

तेजस कार्यशाला का आयोजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed