फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : road accident three died three injured people returns from nepal

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: नेपाल से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, तीन की मौत; तीन घायल

Sat, 08 Nov 2025 03:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

Bihar: कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि दुर्घटना खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर लगने के कारण हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : road accident three died three injured people returns from nepal
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सादातपुर लालू-राबड़ी मोड़ के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक चालक हाजीपुर निवासी मुन्ना कुमार शामिल है, जबकि बाकी लोग अन्य राज्यों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग नेपाल के काठमांडू में दर्शन कर वापस लौट रहे थे और देवघर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी बोले- जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है, अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि दुर्घटना खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर लगने के कारण हुई। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed