फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news pragati Raj wins sub junior national boxing gold medal for the second consecutive time

Bihar News: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन

Mon, 29 Jun 2026 08:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 08:06 PM IST
सार

बिहार की मुजफ्फरपुर निवासी मुक्केबाज़ प्रगति राज ने सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में 64 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खिताब हासिल किया। बिहार के चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news  pragati Raj wins sub junior national boxing gold medal for the second consecutive time
प्रगति राज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले की युवा मुक्केबाज़ प्रगति राज ने सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ वह लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी हैं।

मुजफ्फरपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव रणवीर कुमार अमर और कोच बब्लू देव ने बताया कि पंजाब स्थित एलपीयू विश्वविद्यालय में आयोजित सब जूनियर गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में प्रगति राज ने 64 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2025 की सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। लगातार दो वर्षों तक राष्ट्रीय खिताब जीतने के साथ ही वह बिहार की पहली महिला मुक्केबाज़ बन गई हैं, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मुजफ्फरपुर की प्रगति राज और औरंगाबाद की नित्या पांडेय ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं भागलपुर के वीर और मुंगेर के लक्की ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अररिया में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम; पुरानी रंजिश का आरोप

प्रगति राज ने अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत मुजफ्फरपुर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन से की थी। बेहतर प्रशिक्षण के लिए वह बाद में दिल्ली चली गईं, जहां पिछले कुछ वर्षों से लगातार अभ्यास कर रही हैं। उनके पिता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में हरियाणा के हिसार में तैनात हैं। परिवार के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्रगति ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

बिहार ने इस बार सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन की महासचिव स्मिता कुमारी और चेयरमैन राजीव कुमार सिंह ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बिहार का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed