फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : pk said public decided responsibility of all parties our fight will continue

Bihar: 'जनसुराज की लड़ाई जनता के लिए जारी रहेगी, पाकिस्तान-चीन के नाम पर मांगे जा रहे वोट'; प्रशांत किशोर बोले

Thu, 12 Feb 2026 07:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 07:48 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की लड़ाई जनता के हित में जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट जनहित के बजाय पाकिस्तान-चीन के नाम पर मांगे जा रहे हैं। साथ ही राजद और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : pk said public decided responsibility of all parties our fight will continue
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार नव निर्माण अभियान की शुरुआत से पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज की लड़ाई जनता के हितों के लिए जारी रहेगी, क्योंकि सरकार जनता के वोट से बनती है।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि बिहार में वोट जनहित के मुद्दों पर कम, बल्कि पाकिस्तान और चीन के नाम पर ज्यादा मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के वोट को पैसे से खरीदने की कोशिश की जा रही है। जनता को यह तय करना है कि उन्हें “सोने का अंडा देने वाली मुर्गी” चाहिए या एक बार में पूरी मुर्गी। उन्होंने कहा कि वोट लेकर जनता को ठगा गया है और अब लोग इसे महसूस भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीके ने कहा कि जनता ने राजनीतिक दलों की भूमिकाएं तय कर दी हैं। एनडीए सत्ता में रहेगी, राजद विपक्ष में और जन सुराज जनता के बीच अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार नव निर्माण अभियान के तहत संगठन को फिर से मजबूत किया जाएगा। सभी समितियों को पहले भंग कर दिया गया था, इसलिए अब उनका पुनर्गठन कर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस में 40 लाख का पोस्ता दाना बरामद, जांच तेज; RPF और कस्टम विभाग की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से बिहार की जनता को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। अब जनता ने जिस सरकार को चुना है, वही अगले पांच साल तक शासन करेगी। उन्होंने दावा किया कि यदि जनता उन्हें मौका देती तो जो 10 हजार रुपये एक बार मिला, वह स्थायी व्यवस्था बन सकती थी और पेंशन की राशि 3000 रुपये तक हो सकती थी।

प्रशांत किशोर ने राजद और उसके नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के मुंह से भ्रष्टाचार की बात वैसी ही लगती है जैसे कोई शेर कहे कि सबको शाकाहारी हो जाना चाहिए। इस मुद्दे पर उनका बोलना उचित नहीं है, फिर भी वे बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed