फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : notorious deepak singh arrested after fourteen years by stf bihar team

Muzaffarpur News : कुख्यात दीपक सिंह चौदह वर्ष बाद गिरफ्तार, वाराणसी से एसटीएफ लगी थी पीछे

Thu, 13 Mar 2025 08:38 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 08:38 AM IST
सार

Bihar : दो दर्जन से अधिक मामलों में फरार चल रहा था। एसटीएफ की टीम को वाराणसी जानकारी मिली थी। फिर क्या था, एसटीएफ लग गई उसके पीछे। अब चौदह साल के बाद मुजफ्फरपुर जिले का कुख्यात पकड़ा गया। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : notorious deepak singh arrested after fourteen years by stf bihar team
चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में कुल 26 कांडों में बीते 14 साल से फरार इनामी कुख्यात बदमाश दीपक सिंह को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह बीएमपी-6 के पास अपने एक रिश्तेदार के यहां मिलने जा रहा था। इस बात की सूचना एसटीएफ को मिल गई, जिसके बाद बिहार एफटीएफ ने उसे पैदल जाते हुए पकड़ लिया। दीपक सिंह के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। उसके ऊपर कई कांड दर्ज मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Bihar Police : छापेमारी के दौरान बिहार पुलिस के ASI की पीट-पीटकर हत्या, अररिया के फुलकाहा में थे पदस्थापित
विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर का कुख्यात बदमाश दीपक सिंह को बिहार एसटीएफ की टीम ने पकड़ा है। एसटीएफ की टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।हाल में ही बनारस से दीपक सिंह का लोकेशन मिला था। बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक सिंह जब भी मुजफ्फरपुर आता है तो बीएमपी-6 के पास अपने रिश्तेदार के यहां ठहरता है। सूचना मिलने बाद से बिहार एसटीएफ की टीम सादे लिबास में मोहल्ले में दीपक सिंह की रेकी कर रही थी। इसी दौरान जब दीपक सिंह पैदल ही मोहल्ला में जा रहा था तभी एसटीएफ ने उसे दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी से जिला पुलिस ने राहत की सांस ली है। वह वर्ष 2011 से लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 दीपक सिंह की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि दीपक सिंह पारू क्षेत्र का कुख्यात था। उसके ऊपर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए लूट हत्या रंगदारी सहित कई गंभीर मामले दर्ज थे। सरमस्तपुर स्थित ग्रामीण बैंक शाखा के मैनेजर लालबहादुर सिंह की हत्या में जेल भेजा गया है। फर्जी ढंग से लोन जारी कराने का बैंक मैनेजर पर दीपक सिंह ने दबाव दिया था और जब वह तैयार नहीं हुए तो उनकी हत्या कर शव को बैंक के कैश रूम में गमछा के फंदे से टांग दिया और बाहर से ताला लगा दिया था। दीपक सिंह फरार चल रहा था। उसके नाम का पुलिस ने हाल में ही इश्तेहार चिपकाया था। वह पूर्व में कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

 

चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

 

चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

चौदह साल बाद कुख्यात गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed