फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: minor girl was forcibly picked up by accused and wrong doing was done police arrest

Bihar: जलावन लेने गई नाबालिग लड़की को उठा ले गया आरोपी, फिर किया गलत काम; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 10:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 10:38 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कटरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: minor girl was forcibly picked up by accused and wrong doing was done police arrest
नाबालिग लड़की से गलत काम का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के लिए जलावन लेने गई नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने सुनसान जगह पर गलत काम किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की अपनी मां और छोटे भाई के साथ जलावन लेने गई थी। कुछ दूरी पर लकड़ी तोड़ रही बच्ची को गांव का एक शादीशुदा युवक जबरन उठा ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर गलत काम करने लगा। जब बच्ची अचानक नजरों से ओझल हुई तो छोटे भाई ने घरवालों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण खोजबीन करते हुए वहां पहुंचे, जहां झाड़ियों से आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और बच्ची रो रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: बुलेटप्रूफ कांच में सुरक्षित भगवान बुद्ध की अस्थियां, श्रद्धालुओं के लिए बना विशेष प्रदक्षिणापथ

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कटरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed