फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : many people got bank loan notish panic in villagers ask to bank

Bihar: 'लोन नहीं लिया, फिर कैसे आया नोटिस' मुजफ्फरपुर के इस गांव में 50 से अधिक लोगों को बैंक नोटिस; दहशत

Tue, 26 Aug 2025 07:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 07:06 PM IST
सार

Bihar: खरौना बसंत गांव के निवासी भगवान लाल सहनी ने बताया कि मेरी शादी ही नहीं हुई है, फिर भी बैंक ने मेरी कथित पत्नी ‘इंदर देवी’ के नाम से नोटिस भेज दिया। मैं अविवाहित हूं और यह नोटिस देखकर स्तब्ध हूं कि आखिर यह आया कहां से।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : many people got bank loan notish panic in villagers ask to bank
एक साथ कई लोगों को बैंक ने भेजा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड के कोदरिया पंचायत में ग्रामीण बैंक द्वारा 50 से अधिक लोगों को किस्त नहीं चुकाने का नोटिस भेजा गया है। एक साथ इतने लोगों को नोटिस मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी बैंक से लोन लिया ही नहीं, फिर भी नोटिस भेजा जाना हैरानी की बात है। ग्रामीणों ने बैंक प्रबंधन से संपर्क कर मामले की जांच की मांग की है। इस घटना ने गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन

खरौना बसंत गांव के निवासी भगवान लाल सहनी ने बताया कि मेरी शादी ही नहीं हुई है, फिर भी बैंक ने मेरी कथित पत्नी ‘इंदर देवी’ के नाम से नोटिस भेज दिया। मैं अविवाहित हूं और यह नोटिस देखकर स्तब्ध हूं कि आखिर यह आया कहां से। वहीं स्थानीय निवासी उमेश कुमार राय ने कहा कि हम लोग निजी काम करते हैं, कभी लोन नहीं लिया। इसके बावजूद नोटिस आ गया है। गांव में लोग भयभीत हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में नोटिस क्यों आया।

विज्ञापन


पढ़ें; वोट अधिकार यात्रा: 29 अगस्त को गोपालगंज आएगी राहुल-तेजस्वी की यात्रा, कार्यकर्ताओं में भारी जोश; तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य ग्रामीण उपेंद्र राय ने बताया कि उनके घर भी बैंक का नोटिस पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब हमने लोन ही नहीं लिया, तो बैंक किस आधार पर नोटिस भेज रहा है। गांव में कुछ लोग समूह लोन का काम करते हैं, लेकिन हमलोगों का उससे कोई लेना-देना नहीं है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed