फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : man died being hit by train feared to have fallen rail police investigate

Bihar News: रेलवे टैक पर शख्स का शव मिलने से हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका; जानिए पूरा मामला

Mon, 29 Dec 2025 01:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 01:46 PM IST
सार

Accident News Update: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर कुढ़नी स्टेशन के आगे एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिरा और हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय और रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : man died being hit by train feared to have fallen rail police investigate
ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ट्रेन में सवार था और सफर के दौरान गिरने के बाद ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना कुढ़नी रेलवे स्टेशन से आगे गुमटी संख्या 18 के पास हुई। ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाना और रेल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान से जुड़ा दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ है। रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन


मरने वाला आसपास के गांव का नहीं
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुमटी के आगे रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। घटना हाल ही की प्रतीत हो रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक आसपास के गांव का नहीं लग रहा है और संभवतः वह ट्रेन में सवार था, जो गिरने के बाद हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jamui Train Accident: मालगाड़ी के बेपटरी होने से आज भी परिचालन ठप; 17 ट्रेनें डायवर्ट, 13 रद्द; यात्री परेशान

पुलिस जुटी जांच में कुढ़नी पुलिस टीम
कुढ़नी थाना पुलिस ने बताया कि रेलवे लाइन के पास एक शख्स का कटा हुआ शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है। पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी तस्वीरें साझा कर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल रेल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed