फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: रात के अंधेरे में हो रही थी तस्करी, उत्पाद विभाग ने छापामारी कर जब्त की 18 लाख की शराब

Sat, 08 Mar 2025 05:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

Muzaffarpur News: उत्पाद विभाग ने बताया कि शराब माफिया अब दिन में गाड़ियां चलाते हैं और रात में सुनसान जगहों पर रुककर माल अनलोड करते हैं, ताकि पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बच सकें। लेकिन हमारी टीम अब दिन-रात हर समय अलर्ट मोड पर काम कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Smuggling was going on in dark of night, excise department raided seized liquor worth Rs 18 lakh
उत्पाद विभाग ने जब्त की अवैध शराब की बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला

बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अपना धंधा चला रहे हैं। अब ये धंधेबाज बड़ी गाड़ियों के बजाय छोटी वाहनों का इस्तेमाल कर चोरी-छिपे शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने रात के अंधेरे में छापामारी कर शराब तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस दौरान करीब 18 लाख रुपये मूल्य की अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई।


 

Muzaffarpur: Smuggling was going on in dark of night, excise department raided seized liquor worth Rs 18 lakh
उत्पाद विभाग ने जब्त की अवैध शराब की बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला

दो कारों से जब्त हुई शराब, तस्कर हुए फरार
शराब माफियाओं ने होली के मौके पर अधिक मुनाफा कमाने के लिए दूसरे राज्यों से शराब मंगवाई थी, जिसे चोरी-छिपे शहर में सप्लाई किया जा रहा था। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी की। पहले हाउसिंग बोर्ड के पीछे से जब्त कार से 56 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। फिर दक्षिणी कर्णपुर से पकड़ी गई दूसरी कार से 28 कार्टून शराब जब्त हुई। छापामारी के दौरान पुलिस की टॉर्च लाइट देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। लेकिन उत्पाद विभाग ने गाड़ियों को कब्जे में लेकर शराब माफियाओं की तलाश शुरू कर दी है।
 

Muzaffarpur: Smuggling was going on in dark of night, excise department raided seized liquor worth Rs 18 lakh
उत्पाद विभाग ने जब्त की अवैध शराब की बड़ी खेप - फोटो : अमर उजाला

शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी
इस अवैध कारोबार में शामिल सुमंत मिश्र और सोनू कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस की टीम उनकी तलाश में लगातार छापामारी कर रही है। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शराब माफिया अब दिन में गाड़ियां चलाते हैं और रात में सुनसान जगहों पर रुककर माल अनलोड करते हैं, ताकि पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बच सकें। लेकिन हमारी टीम अब दिन-रात हर समय अलर्ट मोड पर काम कर रही है। इस दौरान लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की गई है, हालांकि आरोपी फरार हो गए। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed