फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : husband died in road accident while on his way to visit his teacher wife

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा: पत्नी से मिलने जा रहे युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे

Sat, 10 Oct 2026 10:32 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2026 10:32 AM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर में एनएच-28 पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 34 वर्षीय गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : husband died in road accident while on his way to visit his teacher wife
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सकरा थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (एनएच-28) पर हुआ। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शिक्षिका पत्नी से मिलने के लिए ऑटो से जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क किनारे नीचे जा गिरा और उसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

विज्ञापन

पत्नी से मिलने जा रहा था गौतम कुमार

मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के चकराबे मनियारी गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। उनकी उम्र 34 वर्ष थी। परिजनों के अनुसार, गौतम की पत्नी निशा कुमारी सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। वह फिलहाल अवकाश पर थीं। गौतम अपनी पत्नी से मिलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार शाम सरमस्तपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर के बाद सड़क किनारे नीचे गिरा ऑटो

हादसे के बाद ऑटो सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना में ऑटो में सवार गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसी बीच ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उन्हें गौतम की मौत की सूचना स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के माध्यम से मिली। हादसे में गौतम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सकरा थाना पुलिस के अनुसार, ट्रक और ऑटो की टक्कर में यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed