फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Woman from Varanasi alleges abuse, chooses to live with boyfriend after police station drama

Bihar: वाराणसी से आई पत्नी, थाने में छह घंटे तक चला हंगामा; पति पर मारपीट का आरोप, बोली- प्रेमी संग रहूंगी

Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 09:54 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल का मामला थाने तक पहुंच गया। पति की शिकायत पर महिला को प्रेमी के साथ बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर मामला शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Woman from Varanasi alleges abuse, chooses to live with boyfriend after police station drama
काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचा अनोखा मामला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना में मंगलवार को एक अनोखा लव ट्रायंगल मामला सामने आया, जिसमें पति, पत्नी और कथित प्रेमी के बीच घंटों तक विवाद चलता रहा। करीब चार घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने तीनों पक्षों से लिखित आवेदन लेकर मामला शांत कराया। अंततः महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस वाराणसी लौट गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में निधि नाम की महिला से हुई थी। दोनों की एक 6 साल की बेटी भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1 मई को उनकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि वह मुजफ्फरपुर में अपने सहकर्मी मनीष कुमार के साथ है। इसके बाद धर्मेंद्र मुजफ्फरपुर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक होटल से महिला को उसके कथित प्रेमी के साथ बरामद कर थाने लाया, जहां पूछताछ के दौरान तीनों के बीच तीखी बहस हुई।
विज्ञापन


महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह उसके साथ मारपीट करता है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से मुजफ्फरपुर आई है और अब अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस


पति ने जताई बेटी की चिंता
पति धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यदि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती, तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन उसे अपनी बेटी के भविष्य की चिंता है और वह चाहता है कि उसकी ठीक से देखभाल हो।

इधर, इस मामले में थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि महिला बालिग है और अपनी इच्छा से आई थी। तीनों पक्षों से लिखित बयान लेने के बाद सभी को जाने दिया गया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई, जबकि पति वापस लौट गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed