फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Gunmen Storm Shop and Open Fire, Shatter Businessman's Hand Panic in Area

Bihar News: दुकान में घुसकर पिस्टल से की फायरिंग, कारोबारी के हाथ की हड्डी टूटी; इलाके में दहशत

Fri, 10 Jul 2026 11:09 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 11:09 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी सुभाष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर को दुकान पर गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से उनकी हड्डी टूट गई। पुलिस जमीन विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Crime Gunmen Storm Shop and Open Fire, Shatter Businessman's Hand Panic in Area
हार्डवेयर व्यवसाई को मारी गोली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक हार्डवेयर कारोबारी को उसकी दुकान पर गोली मार दी। घटना पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरूकाही चौक की है, जहां बाइक सवार दो हमलावरों ने दुकान में घुसकर कारोबारी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन




दुकान में घुसते ही की फायरिंग
पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान सुभाष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने पिता महेश ठाकुर के साथ हार्डवेयर की दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाश हाथों में पिस्टल लेकर दुकान में घुस आए और सुभाष कुमार पर गोली चला दी।गोली उनके हाथ में लगी, जिससे हाथ की हड्डी भी टूट गई। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पिता के सामने हुई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बेटे को गोली लगते ही पिता महेश ठाकुर घबरा गए और शोर मचाने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि घटना के दौरान आरोपियों के परिवार की एक महिला सड़क के दूसरी ओर खड़ी होकर निगरानी कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Weather: पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी; जानिए मौसम का हाल


बगीचे की घेराबंदी, कई थानों की पुलिस मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिमी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुचित्रा कुमारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पानापुर करियात, कांटी और करजा थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के समीप स्थित एक घने बागीचे की चारों ओर से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, जहां आरोपियों के छिपे होने की आशंका जताई गई।

जमीन विवाद और आपसी रंजिश की आशंका
एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश और जमीन विवाद की आशंका सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed