फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news fraudsters swindled businessman using AI deepfakes

Bihar news: AI से बनाई कारोबारी की अश्लील फोटो-वीडियो, 97 लाख की रंगदारी वसूली; ट्रैकर ने खोल दिया पूरा खेल

Sun, 19 Jul 2026 10:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 10:56 AM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में AI और डीपफेक तकनीक से कारोबारी की फर्जी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर 97 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news fraudsters swindled businessman using AI deepfakes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से पटना के एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने कारोबारी की एआई और डीपफेक तकनीक की मदद से फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार कर उन्हें बदनाम करने, सोशल मीडिया पर वायरल करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और पुलिस को जानकारी देने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी।

विज्ञापन


लगातार मिल रही धमकियों से डरे कारोबारी से आरोपियों ने करीब 97 लाख रुपये वसूल लिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कारोबारी की सूझबूझ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच गेट नंबर-2 के सामने स्थित गली में राकेश कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के घर पर छापेमारी कर 20 लाख रुपये नकद बरामद किए।
विज्ञापन


AI और डीपफेक के जरिए कारोबारी को बनाया निशाना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने AI और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर कारोबारी की फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। इसके बाद उन्हें वायरल करने, झूठे केस में फंसाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लगातार रंगदारी मांगी गई। भय के कारण कारोबारी ने आरोपियों को करीब 97 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका और साथियों के साथ मिलकर चला रहा था गिरोह
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार अपनी कथित प्रेमिका और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि महिला मित्र के साथ मिलकर साजिश रची गई और सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया गया।

कारोबारी की सूझबूझ से पुलिस तक पहुंचा सुराग
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ने आरोपियों को दी जाने वाली नकदी के एक बंडल के बीच इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर छिपा दिया था। इसी ट्रैकर की लोकेशन के आधार पर पुलिस सीधे आरोपियों के ठिकाने तक पहुंच गई और छापेमारी कर 20 लाख रुपये बरामद कर लिए।

20 लाख की बरामदगी के बाद आयकर विभाग को दी गई सूचना
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बरामद 20 लाख रुपये की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है। रंगदारी में वसूले गए शेष 77 लाख रुपये मुख्य आरोपी के अन्य साथियों के पास होने की आशंका है। उनकी बरामदगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


यह भी पढ़ें: आज से बदल जाएगी बिहार की सरकारी शिक्षा! 521 मॉडल स्कूलों का शुभारंभ, नालंदा के 20 स्कूल भी होंगे हाईटेक

डीपफेक गिरोह का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड
एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 20 लाख रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकर बरामद किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि AI और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल कर यह गिरोह पहले भी अन्य लोगों से ठगी या रंगदारी वसूल चुका है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed