फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : flood alert mode in tirhut divisional commissioner after nepal water dishcharge

Bihar: नेपाल में भारी बारिश से उत्तर बिहार पर बाढ़ का खतरा, तिरहुत की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा; अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 04:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 04:06 PM IST
सार

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बारिश से तिरहुत की बूढ़ी गंडक, गंडक, बागमती समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट है। छह जिलों के डीएम को राहत-बचाव और तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : flood alert mode in tirhut divisional commissioner after nepal water dishcharge
बाढ़ को लेकर के अलर्ट आयुक्त का निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नेपाल और उसके तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब उत्तर बिहार की नदियों पर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर तिरहुत प्रमंडल की बूढ़ी गंडक, गंडक, बागमती, लखनदेई समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते एक बार फिर तिरहुत के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर बढ़ने से औराई, कटरा और गायघाट क्षेत्रों में चचरी और पीपा पुल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है।

मानसून के सक्रिय होने और नेपाल के पहाड़ी व तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बहने वाली नदियों में अचानक पानी बढ़ रहा है। कई स्थानों पर चचरी और पीपा पुलों पर दबाव बढ़ गया है, जबकि नदी किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों ने एहतियातन सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में वज्रपात और बारिश का यलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर चचरी और पीपा पुलों पर आवाजाही प्रभावित होने लगी है। पानी का दबाव बढ़ने के कारण ग्रामीण अपने जरूरी सामान के साथ ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को तटबंधों की नियमित निगरानी करने, संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है।

आयुक्त ने कहा कि बिहार में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है, लेकिन नेपाल में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन का दावा है कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए राहत सामग्री, नाव, बचाव दल और अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही सभी अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed