{"_id":"69842b148d252cbeec0a9883","slug":"muzaffarpur-bihar-news-fire-broke-out-in-village-more-detail-dozen-house-change-in-ashes-fire-brigade-control-it-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3917752-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भीषण अग्निकांड में इस गांव के 12 घर जलकर राख, अग्निशमन विभाग ने दो घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भीषण अग्निकांड में इस गांव के 12 घर जलकर राख, अग्निशमन विभाग ने दो घंटे में पाया काबू
Thu, 05 Feb 2026 01:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:32 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के सघनपूरा गांव पंचियारी टोला में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में भीषण आग:
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के हरदी पंचायत के सघनपूरा गांव पंचियारी टोला में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन घर जलकर खाक हो गए। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीणों ने खुद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर उमड़ी और आग की भयंकरता देखकर सभी दहशत में थे।
संपत्ति का भारी नुकसान
आग से कई घरों में रखी ज्वेलरी, अनाज, नगदी और अन्य कीमती सामग्री जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि आग अचानक बांसवाड़ी में लगी और देखते ही देखते दस से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
स्थानीय सुबोध कुमार महतो ने बताया कि अचानक बांसवाड़ी में आग लग गई और फिर आस-पास के घर जल गए। मन्नू महतो ने कहा कि वह घर में थे और देखते ही देखते पूरा घर का सामान जलकर खत्म हो गया। महिला देवयांती देवी ने कहा कि आग लगने के बाद उनका घर पूरी तरह नष्ट हो गया और कुछ भी बचा नहीं। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने पीड़ितों के साथ स्थिति का जायजा लिया और कहा कि हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सुनाई आपबीती