{"_id":"6a35050d086da0059002d03f","slug":"muzaffarpur-bihar-news-fire-broke-out-after-lgp-gas-blast-three-houses-burnt-in-ashes-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4410987-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर खाक; सिलेंडर फटने से दहला इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन घर खाक; सिलेंडर फटने से दहला इलाका
Fri, 19 Jun 2026 05:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:48 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों के घरों को जलाकर राख कर दिया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि एक परिवार की शादी की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से तीन घर खाक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के शेरूकाही पोखर के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक लगी भीषण आग में तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। वहीं आग की लपटों के बीच गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
देखते ही देखते विकराल हुई आग
घर से उठती आग की ऊंची लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पानापुर करियात थाना पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन
शादी की तैयारियां भी हुईं स्वाहा
घटना के कारण एक परिवार की शादी की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं। आग ने घरों में रखा सामान, कपड़े और अन्य जरूरी सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
जान बचाकर घर से बाहर निकले लोग
मामले में पीड़ित मो. रहमान ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी लोग किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि आग में राशन सामग्री, कपड़े, जेवरात, जरूरी दस्तावेज समेत घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
पीड़ित परिवारों के अनुसार आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। घरों में रखा लगभग सारा सामान जल गया और परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है।
तीन घर पूरी तरह जलने की पुष्टि
सीओ पिंटू कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से स्थल निरीक्षण कराया गया है। जांच में इदन खातून, अफसाना खातून और मो. शाहिद के घर पूरी तरह जलकर खाक होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।