फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur elderly death witchcraft accusation fakuli police investigation case

Bihar: बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, डायन के आरोप में पहुंचे लोगों से विवाद के दौरान गई जान; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 25 Apr 2026 04:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 04:29 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय मो. हबीब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उनकी पत्नी पर डायन का आरोप लगाते हुए घर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
muzaffarpur elderly death witchcraft accusation fakuli police investigation case
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान मो. हबीब (75 वर्ष), निवासी फतेहपुर बलिया, थाना फकुली के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे और कहने लगे कि एक ग्रामीण की पत्नी को “डायन” ने पकड़ लिया है, और यह काम मृतक की पत्नी ने किया है। इसी बात को लेकर वे लोग गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


धक्का-मुक्की में गिरने से हुई मौत
परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसमें मो. हबीब गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी और ब्रेन हेमरेज हो गया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन मो. आलम ने बताया कि पहले रात में कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर घर आए थे और फिर चले गए। अगले दिन फिर से कई लोग पहुंचे और दरवाजे पर आकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। इसी दौरान मो. हबीब बीच-बचाव करने आए, लेकिन लोगों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम, मजदूरी करते हैं बेटे
घटना के बाद से परिवार में रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक के तीन बेटे हैं, जो गांव में मजदूरी करते हैं और यहीं रहकर काम करते थे। फकुली थाना अध्यक्ष विष्णु पांडे ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि मृतक पहले से बीमार थे और पोते की मौत के कारण सदमे में भी थे। शुरुआती जांच में मारपीट के दौरान गिरने से मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed