फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : dense fog and cold wave made people trouble tempreture falling

Bihar News: घना कोहरा, तेज ठंड, और रेंगती वाहन, मुजफ्फरपुर में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 10 Jan 2026 08:56 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 08:56 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में ठंड और घने कोहरे का असर जारी है। विजिबिलिटी घटने और तेज हवा के कारण सड़क पर वाहन धीरे चल रहे हैं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : dense fog and cold wave made people trouble tempreture falling
मुजफ्फरपुर में कोहरे का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के कई हिस्सों में देर शाम से घना कोहरा छा गया है, जिससे सड़क मार्ग पर रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगले दो-तीन दिन तक घना कोहरा और पछुआ हवा जारी रहेगी।

विज्ञापन

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी लगभग 40 मीटर तक घट गई है। सड़क पर दौड़ रहे वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं और चालक ठंड और कम विजिबिलिटी को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। तेज ठंड और हवा के असर से पारा तेजी से गिरा है और जिले में न्यूनतम तापमान अब 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। कल दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन तेज हवा और कोहरे के कारण ठंड की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी के कारण कनकनी बढ़ रही है। इस वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं और अलाव का सहारा ले रहे हैं। घने कोहरे और ठंड ने आम जीवन को प्रभावित कर दिया है। सरकार और मौसम विभाग ने नागरिकों से एहतियात बरतने की अपील की है, ताकि ठंड के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचा जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed