{"_id":"697b09c193d45e17ce04436e","slug":"muzaffarpur-bihar-news-criminals-roaming-around-in-car-arrest-along-with-many-stolen-material-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3891159-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: कार से घूम रहे थे हत्या के आरोपी, पुलिस जांच में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: कार से घूम रहे थे हत्या के आरोपी, पुलिस जांच में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद
Thu, 29 Jan 2026 04:12 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 04:12 PM IST
सार
Saharsa News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने संदिग्ध कार से घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो रोड रेज हत्या के आरोपी हैं। कार से चोरी के बर्तन और औजार बरामद हुए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और सामान के स्रोत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर नगर पुलिस ने विशेष जांच अभियान के दौरान संदिग्ध कार से घूम रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान वाहन से चोरी की कई सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के मो. इमरान, मो. दानिश और मो. ओएस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रोड रेज हत्या के आरोपी भी गिरफ्त में
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मो. इमरान और मो. दानिश ताजपुर थाना क्षेत्र में रोड रेज के दौरान हुई हत्या की घटना में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ पूर्व से हत्या और चोरी से जुड़े मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास संदिग्ध कार रोकी गई
दरअसल, देर रात नगर थाना पुलिस शहर में वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान इमलीचट्टी बस स्टैंड के पास एक कार संदिग्ध हालत में दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोककर जांच की, जिसमें तीन युवक सवार पाए गए। पूछताछ और तलाशी के दौरान वाहन से चोरी की सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
पढ़ें- Bihar: सरस्वती पूजा मनाने घर आए इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, BA छात्र ने पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
चोरी के बर्तन और औजार बरामद
पुलिस ने कार से चोरी किए गए पीतल के दर्जनों बर्तन, अन्य बर्तन, काटने के औजार और कई अन्य सामग्री जब्त की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद सामग्री कहां से चोरी की गई थी। पुलिस इस संबंध में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इस मामले की जानकारी सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी की सामग्री बरामद हुई है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के साथ-साथ बरामद सामान के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन