फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police Constable Driver Exam Today Over 13000 Candidates to Appear Across 22 Centers High Alert Issued

Bihar: पुलिस सिपाही प्रचालक भर्ती परीक्षा आज, 22 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; हाई अलर्ट

Sun, 28 Jun 2026 09:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 09:47 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में रविवार को बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें 13,721 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। सुबह 10 बजे तक रिपोर्टिंग अनिवार्य है। मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा और कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
Bihar Police Constable Driver Exam Today Over 13000 Candidates to Appear Across 22 Centers High Alert Issued
सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की ओर से बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) पद की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 13,721 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक रिपोर्टिंग अनिवार्य की गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


कई स्तरों पर रहेगी निगरानी
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेक्षक तथा उड़नदस्ता दंडाधिकारी की तैनाती की गई है। इसके अलावा पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सघन जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वॉच, साधारण रिस्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar: खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में समा गई दो मासूमों की जिंदगी, दरभंगा के जलवारा गांव में मातम


इसके अलावा व्हाइटनर, अतिरिक्त इरेज़र, ब्लेड अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी साथ रखने पर रोक लगाई गई है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो इसे कदाचार माना जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सभी स्तरों पर निगरानी रखी जाएगी।

सिपाही भर्ती परीक्षा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed