फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : congress party protest against bjp worker misbehave burnt pm modi statue

Bihar News: मुजफ्फरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, BJP पर लगाया लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप

Sat, 30 Aug 2025 08:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Aug 2025 08:48 PM IST
सार

Bihar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी मयंक कुमार मुन्ना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह प्रदेश और जिला कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया है, वह सीधे-सीधे गुण्डाराज का प्रमाण है। किसी की मां को गाली देना अमर्यादित आचरण है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : congress party protest against bjp worker misbehave burnt pm modi statue
कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर किए गए कथित हमले के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के सरैयागंज टॉवर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार तथा भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। मोतीझील स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सरैयागंज पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया।

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी मयंक कुमार मुन्ना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह प्रदेश और जिला कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया है, वह सीधे-सीधे गुण्डाराज का प्रमाण है। किसी की मां को गाली देना अमर्यादित आचरण है। हम इसका विरोध करते हैं। दरभंगा में जब हमारे नेता राहुल गांधी मंच पर नहीं थे, तब भी भाजपा ने गलत आरोप लगाए। दरअसल, भाजपा राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से बौखला गई है।

विज्ञापन


पढ़ें; खगड़िया में अनुकंपा पर 35 कर्मियों को मिली नौकरी, एक हफ्ते में दूसरी बार बंटे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा गरीब और कमजोर तबके से नफरत करती है। यही कारण है कि जब कांग्रेस उनके हक की लड़ाई लड़ती है तो भाजपा अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर हमला करती है। लोकतंत्र की जननी बिहार की जनता समय आने पर भाजपा को करारा जवाब देगी।

प्रदर्शन में पार्टी के एआईसीसी एससी/एसटी प्रभारी राजू दास, उमेश कुमार राम, सुरेश चंचल, सुरेश शर्मा नीरज, डॉ. शंभू राम, विजय यादव, आनंद कौशल, रिजवान अहमद एजाजी, रितेश कुमार सिन्हा, मोजक्कीर रहमान, प्रभात चंद्र, गोपाल मिश्रा, कुणाल सहाय, खुर्शीद आलम, अनिता देवी, अभिषेक राम, कुणाल रंजन, राम प्रवेश राय, संजय कुमार, राम एकबाल राय, मिथलेश राम, सीमा सरोज, बिरेन्द्र यादव, चंदन पासवान, मोहम्मद आमिर सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के इस कदम को लोकतंत्र पर हमला और गुंडई करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed