फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Two girls drowned among 5 children who went to bathe in Budhi Gandak river, Search continues

Bihar: बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चों में दो लड़कियां डूबीं, SDRF-पुलिस की संयुक्त टीम तलाश में जुटी

Thu, 22 May 2025 06:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 06:36 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो बच्चियां अभी भी लापता हैं। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Two girls drowned among 5 children who went to bathe in Budhi Gandak river, Search continues
डूबी बच्चियों की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर कोल्हुआ गांव में बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चियां तेज बहाव में बह गईं और डूब गईं। बाकी तीन बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। डूबी हुई बच्चियों की तलाश में SDRF और पुलिस की टीम लगी हुई है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन

 
तेज बहाव में फंसे बच्चे, दो बच्चियां लापता
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर को दादर कोल्हुआ गांव के पास स्थित बूढ़ी गंडक नदी में पांच बच्चे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नदी की तेज धार में सभी बच्चे फंस गए। जब बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े और तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चियां पानी में बह गईं और डूब गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीयों की मदद से शुरू हुई तलाश, SDRF को बुलाया गया
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुद प्रयास शुरू किया और गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश की। लेकिन जब काफी देर तक कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को सूचित किया गया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
 
डूबी हुई बच्चियों की पहचान हुई
पुलिस के अनुसार, डूबी हुई बच्चियों में एक की पहचान दादर कोल्हुआ गांव निवासी रामबाबू पासवान की 10 वर्षीय पुत्री कृष्णा कुमारी के रूप में हुई है। जबकि दूसरी बच्ची सोनम कुमारी (11) है, जो भगवानपुर सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और अपने ननिहाल आई हुई थी। दोनों बच्चियां एक साथ अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थीं।
 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना के बाद दोनों बच्चियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के पास जुटे हुए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चियों की तलाश पूरी करने की अपील कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- Bihar News: पत्नी को मनाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
 
अहियापुर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि दो बच्चियां अभी भी लापता हैं। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
 
खत्म नहीं हुआ है सर्च ऑपरेशन, हरसंभव प्रयास जारी
अधिकारियों ने बताया कि तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा जब तक दोनों बच्चियों को खोज नहीं लिया जाता। नदी की तेज धार और गहराई के कारण अभियान में कठिनाई आ रही है, लेकिन प्रशासन सभी संसाधनों का इस्तेमाल कर बच्चियों को खोजने की कोशिश कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed