फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar mid day meal row rotten eggs stale food school protest

Bihar: मिड-डे मील पर बवाल, स्कूल में सड़े अंडे और बदबूदार खाना मिलने पर भड़के ग्रामीण; रसोइयों ने भी रोका काम

Sat, 16 May 2026 03:26 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 03:26 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में दिए गए अंडों से बदबू आने पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। विरोध के बाद भोजन वितरण रोक दिया गया। लोगों ने एनजीओ की व्यवस्था हटाकर स्थानीय रसोइयों से ताजा खाना बनवाने की मांग की।

विज्ञापन
bihar mid day meal row rotten eggs stale food school protest
स्कूल में खराब अंडे मिलने पर हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल में शुक्रवार को मिड डे मील को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्कूल में बच्चों के लिए भेजे गए भोजन और अंडों से बदबू आने की शिकायत के बाद अभिभावक, ग्रामीण और रसोइया आक्रोशित हो गए। विरोध बढ़ने के बाद बच्चों के बीच भोजन वितरण रोक दिया गया।
विज्ञापन


भोजन की गुणवत्ता में लगातार गिरावट हो रही
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एनजीओ के माध्यम से भेजे जा रहे भोजन की गुणवत्ता लगातार खराब रहती है और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने मांग की कि पहले की तरह स्कूल की स्थानीय रसोइयों द्वारा ताजा भोजन बनाकर बच्चों को परोसा जाए।
विज्ञापन


अंडों से आ रही थी तेज बदबू
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मिड डे मील के तहत स्कूल में जो अंडे भेजे गए थे, उनमें से तेज बदबू आ रही थी। जैसे ही इसकी जानकारी बच्चों और अभिभावकों को हुई, मौके पर हंगामा शुरू हो गया। अभिभावकों ने बच्चों को वह भोजन खाने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें
स्थानीय ग्रामीण ममता कुमारी ने कहा कि बच्चों को स्कूल में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। उनका कहना था कि यदि स्थानीय रसोइयों द्वारा भोजन तैयार किया जाए, तो खाना ताजा और बेहतर रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एनजीओ के जरिए आने वाले भोजन को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अभिभावक अपने बच्चों को घर से टिफिन देकर भेजने को मजबूर होंगे, लेकिन खराब भोजन नहीं खाने देंगे।

ग्रामीणों ने एनजीओ का विरोध किया
इस दौरान स्कूल में भोजन परोसने वाली रसोइयों ने भी एनजीओ द्वारा भेजे गए खाने का विरोध किया। उनका कहना था कि पहले स्कूल में ताजा भोजन बनता था, जिससे इस तरह की शिकायतें नहीं आती थीं।

वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश ने बताया कि एनजीओ द्वारा भेजे जा रहे भोजन को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं। शुक्रवार को अंडों से बदबू आने की शिकायत सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और एनजीओ को दी जाएगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल प्रशासन अभिभावकों की शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें- Bihar News: सम्राट चौधरी सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला, पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी किन्हें मिली?

घटना के बाद इलाके में शिक्षा व्यवस्था और मिड डे मील की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभिभावकों ने मांग की है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की नियमित जांच हो, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed