फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : chhath pooja preapration finished more than two hundred ghat ready

Bihar: मुजफ्फरपुर में छठ पूजा की तैयारी पूरी, 200 से अधिक घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; जानें क्या तैयारी

Mon, 27 Oct 2025 02:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Oct 2025 02:21 PM IST
सार

Bihar News: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : chhath pooja preapration finished more than two hundred ghat ready
घाट पर सजावट पूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 200 से अधिक घाटों पर सजावट और साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है। अब कुछ ही घंटों बाद व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों की ओर रवाना होने लगेंगे।

शहर के प्रमुख घाटों सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट सहित अन्य स्थानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों की विशेष तैयारी कराई गई है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीमों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे गहरे पानी में न जाएं और बच्चों पर विशेष निगरानी रखें। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धा के साथ संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; भागलपुर में दर्दनाक हादसा, छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबे चार मासूम; गांव में छाया मातम


उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन सुरक्षित और सुंदर छठ पर्व संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

इसके अलावा नगर निगम प्रशासन की ओर से लोगों से लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। शहर के अलग-अलग घाटों पर नाव के माध्यम से भी मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि श्रद्धा के साथ-साथ नागरिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed