फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Convicted BJP MLA Missing from Home Post-Verdict Will He Flee to Delhi

Bihar: गैर-इरादतन हत्या के दोषी भाजपा विधायक का घर खाली, मकान में परिवार का सदस्य भी नहीं; दिल्ली कब जाएंगे?

Mon, 08 Jun 2026 01:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 01:03 PM IST
सार

दिल्ली में 2018 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में बिहार के साहेबगंज विधायक और पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह को अदालत ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 9 जून को होनी है। फैसले के बाद उनके पैतृक क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।

विज्ञापन
Convicted BJP MLA Missing from Home Post-Verdict Will He Flee to Delhi
विधायक राजू सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में वर्ष 2018 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में एक महिला की मौत के मामले में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह को अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद उनके पैतृक क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। सजा के बिंदु पर सुनवाई की तारीख नजदीक आते ही गांव में लोगों की नजरें अदालत के अगले फैसले पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने की खबर सामने आने के बाद विधायक राजू कुमार सिंह अपने आवास से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी उनके साथ गई हैं। फिलहाल उनके गांव स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है और समर्थकों के बीच मायूसी देखी जा रही है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
मामला 31 दिसंबर 2018 की रात दिल्ली में आयोजित एक न्यू ईयर पार्टी से जुड़ा है। आरोप है कि जश्न के दौरान हुई फायरिंग में डॉ. अर्चना गुप्ता को गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने राजू कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद यह मामला अदालत में चला और करीब सात वर्षों तक सुनवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने क्या कहा?
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने हाल ही में मामले में फैसला सुनाते हुए राजू कुमार सिंह को गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी माना है। अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 9 जून 2026 की तारीख निर्धारित की है। कानूनी प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज है। अब सभी की निगाहें अदालत के उस फैसले पर टिकी हैं, जिसमें दोषी करार दिए गए विधायक को सजा सुनाई जाएगी।


ये भी पढ़ें-  Bihar: वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवा! मगध मेडिकल कॉलेज में चार दिन से ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान

क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक पकड़
राजू कुमार सिंह बिहार की राजनीति का चर्चित नाम रहे हैं। वे विभिन्न राजनीतिक दलों से विधायक रह चुके हैं और साहेबगंज क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अन्य चुनावों में वे लगातार जीत हासिल करते रहे हैं। फिलहाल अदालत के आगामी फैसले को लेकर उनके समर्थकों और विरोधियों दोनों की नजरें दिल्ली की अदालत पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed