फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :bjp minister says we will ready to flood fighting officers in alert mode

Bihar Flood Situation : केंद्रीय मंत्री पहुंच गए बाढ़ के हालात देखने; अधिकारियों को क्या-क्या दिया निर्देश?

Thu, 26 Jun 2025 05:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

Bihar News : केंद्रीय जल शक्ति विभाग के मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सभी को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा जाए और काम में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :bjp minister says we will ready to flood fighting officers in alert mode
बाढ़ को लेकर केंद्रीय मंत्री का निर्देश

विस्तार

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए और सभी अधिकारी किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह अलर्ट रहें। आज एक बैठक के दौरान, मंत्री निषाद ने जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को इस दिशा में लगातार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का भी यही निर्देश है, इसलिए आम जनता की परेशानियों का विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन


राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा कि अभी बाढ़ की संभावना है और मुजफ्फरपुर के कई प्रखंड इसकी चपेट में आते हैं। ऐसे में जिले के सभी अधिकारी अलर्ट मोड में काम करें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जो भी तटबंध खराब या क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए। इसके लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर जिले के औराई, कटरा और बंदरा प्रखंड क्षेत्र को बागमती नदी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इसके अलावा, बूढ़ी गंडक नदी से मीनापुर, बंदरा और मुशहरी प्रखंड प्रभावित होते हैं। वहीं, गंडक नदी से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में साहेबगंज, पारू और सरैया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार बाढ़ की संभावना को देखते हुए अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद रहेंगे। अंचल अधिकारी से लेकर जिला अधिकारी तक इस मामले में लगातार क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट देंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बाढ़ से कोई हताहत न हो और लोगों की परेशानी कम हो। उन्होंने बताया कि जिले में इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में कोई दुर्घटना न हो। राज्य सरकार का भी इस दिशा में सख्त निर्देश है कि बाढ़ में किसी भी आम आदमी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed