फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   accused trapped women and made objectionable video demand money to delete Muzaffarpur Bihar

Bihar: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बनी मुसीबत! प्रेम जाल में फंसा बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर मांगे लाखों रुपये

Sat, 30 May 2026 11:01 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 11:01 AM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर की एक महिला ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर दोस्ती करने वाले युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की। पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो महिला के पति और रिश्तेदारों को भेज दिया। 

विज्ञापन
accused trapped women and made objectionable video demand money to delete Muzaffarpur Bihar
साईबर थाना मुजफ्फरपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए दोस्ती कर एक महिला को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे हटाने के एवज में मोटी रकम की मांग की है। मामले में पीड़िता ने न्यायालय से गुहार लगाई है, जिसके बाद साइबर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


फेसबुक पर हुई दोस्ती, बढ़ी नजदीकियां
दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की एक वर्ष पहले आरोपी से दोस्ती हुई थी। इस दौरान महिला पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले युवक के करीब आ गई। बातचीत बढ़ने के साथ आरोपी ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और फिर उस पर अपने पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


विरोध करने पर दी वीडियो वायरल करने की धमकी
महिला का आरोप है कि जब उसने आरोपी की बातों का विरोध किया तो उसने सोशल मीडिया पर हुई बातचीत और अन्य तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला के साथ संबंध बनाए और कथित तौर पर धोखे से उसका आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो डिलीट करने के बदले मांगी मोटी रकम
पीड़िता के अनुसार, बाद में आरोपी ने उसी वीडियो को आधार बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले बड़ी रकम की मांग की। जब महिला ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसने कथित तौर पर वह अश्लील वीडियो पीड़िता के पति और उसके कई रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिया।

कोर्ट की शरण में पहुंची पीड़िता
लगातार ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल किए जाने के बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट में परिवाद दायर किए जाने के बाद मामले की सुनवाई हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।


साइबर थाना पुलिस कर रही जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले में साइबर थाना डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि कोर्ट से प्राप्त परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पुलिस इंस्पेक्टर अनोज कुमार को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें: डीएमसीएच में ऑपरेशन टेबल पर गर्भवती की मौत! परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
डीएसपी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed