Bihar: परीक्षा में जवाब नहीं, कहानी और सौदेबाजी, पास करो नहीं तो शादी कैंसिल; शिक्षक ने पकड़ लिया सिर
मुजफ्फरपुर के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 की परीक्षा में छात्रों ने अजीबोगरीब उत्तर लिखकर परीक्षकों को हैरान कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए स्नातक सेमेस्टर-2, सत्र 2024-28 की परीक्षा में छात्रों द्वारा लिखे गए अजब-गजब उत्तरों ने परीक्षकों को हैरान कर दिया है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में ऐसे उत्तर लिखे, जिन्हें पढ़कर कॉपी जांच करने वाले शिक्षक भी दंग रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार, एक छात्र ने उत्तर में लिखा कि "आपने पास नहीं किया तो मेरी शादी नहीं होगी। मेरी उम्र भी हो गई है। पास हो गया तो गुरु दक्षिणा में मिठाई दूंगा।" वहीं, उत्तर पुस्तिका में पद्मावत के लेखक का नाम पूछे जाने पर छात्र ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम लिख दिया।
इस परीक्षा में कई छात्रों ने अजीबोगरीब उत्तर दिए। कुछ छात्रों ने प्रेम पत्र जैसा उत्तर छाप दिया, जबकि अन्य ने पास न होने की स्थिति में अपनी शादी टूटने की आशंका व्यक्त की।
ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
कॉपी जांच करने वाले शिक्षकों ने बताया कि जिन छात्रों का ऑनर्स विषय हिंदी नहीं है, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं में इस तरह की गलतियां और विचित्र उत्तर अधिक देखने को मिल रहे हैं। एक परीक्षक ने कहा कि कुछ छात्रों ने पास करवाने के बदले गुरु दक्षिणा के रूप में मिठाई देने तक की बात लिख डाली। यह परीक्षा और छात्रों के इस तरह के अद्भुत और हास्यस्पद उत्तर अब विश्वविद्यालय में चर्चा का विषय बने हुए हैं।