फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur accident: Former bike riding chief dies due to collision with unknown vehicle

Muzaffarpur: नरौली डीह पूसा मुजफ्फरपुर मार्ग पर हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पूर्व मुखिया की मौत

Sat, 27 Jan 2024 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jan 2024 02:10 PM IST
सार

मुशहरी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर और पूसा के मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार रामपुरदायल पंचायत के पूर्व मुखिया की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur accident: Former bike riding chief dies due to collision with unknown vehicle
राजीव रंजन का फाइल फोटो। सड़क पर गिरी बाइक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिला में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के मुशहरी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर और पूसा के मुख्य सड़क मार्ग का है। यहां एक अज्ञात वाहन ने की टक्कर से पियर के निवासी और पूर्व मुखिया राजीव रंजन की मौत हो गई। 

विज्ञापन


देर रात को शहर से काम कर अपने घर लौट रहे मुरौल प्रखंड के रामपुरदायल पंचायत के पूर्व मुखिया की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में के बाद अज्ञात वाहन मौके पर से फरार हो गया। मृतक मुखिया रामपुरदयाल पंचायत का वर्ष 2017 से 2021 तक मुखिया थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


पूरी घटना जिला के मुसहरी थाना क्षेत्र के नरौली चौक से एक किलोमीटर पूरब नरौली कोईली के पास की है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में लगी हुई है। वहीं घटना के बाद मृतक राजीव रंजन के परिजन और शुभचिंतकों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed