फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: A woman injured a police officer by biting her teeth when she went to settle a land dispute

Bihar Crime: जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला एसआई को दांत से काटकर किया घायल; आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 03:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

Muzaffarpur Hindi News: एडिशनल एसपी सहरिया अख्तर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर महिला की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी। इस पर आरोपी महिला ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इसमें एसआई और दो अन्य महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। इसी दौरान एक एसआई के हाथ में दांत से काट लिया गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur: A woman injured a police officer by biting her teeth when she went to settle a land dispute
सकरा थाना, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मी पर दांत से काटकर हमला करने का मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ननद और भाभी के बीच जमीनी विवाद को सुलझाने गई थी। यहां पहले महिला पुलिस कर्मी से जमकर कहासुनी हुई। फिर बीच-बचाव करने गई महिला एसआई को दांत से काटकर एक महिला ने घायल कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफतार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी पंचायत के मथुरापुर गांव में ननद और भाभी के बीच हुए जमीन विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। उसके बाद जब आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़ा तो उसने एक महिला एसआई के हाथ में दांत से काट लिया। उसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, रूपनपट्टी गांव की उर्वशी कुमारी और उसकी ननद नीलम कुमारी के बीच हाथापाई हो रही थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रूपनपट्टी गांव निवासी उर्वशी कुमारी और उसकी ननद नीलम देवी के बीच कुछ महीने से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों में हाथापाई हो गई, जिसके बाद उर्वशी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान ही आरोपी महिला नीलम कुमारी ने एसआई राहुल कुमार, दो अन्य महिला पुलिसकर्मी पूजा कुमारी और शिव कुमारी पर हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला पुलिस कर्मी एसआई के हाथ पर दांत से काट लिया गया और सभी महिला पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पूछताछ के बाद घायल पुलिसकर्मियों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। जबकि आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया।

 
इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सहरिया अख्तर ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर महिला की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी। इस पर आरोपी महिला ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इसमें एसआई और दो अन्य महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। इसी दौरान एक एसआई के हाथ में दांत से काट लिया गया। उसके बाद कार्रवाई करते हुए इस मामले में आरोपी नीलम देवी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed