फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari: One girl died due to swing breaking in fair, condition of another girl is critical

Bihar: मेले में झूला टूटने से एक युवती की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक; मृतका की नवंबर में होनी थी शादी

Sun, 31 Mar 2024 11:46 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Mar 2024 11:46 AM IST
सार

Motihari News: कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन से मेला लगा हुआ था। मेला समिति के सदस्य मेरे पास आए तो हमने कह दिया कि धारा 144 लागू है। एसडीओ से परमिशन लेकर लाइए। एसडीओ ने परमिशन दी थी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Motihari: One girl died due to swing breaking in fair, condition of another girl is critical
युवती की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में चल रहे मेले में बड़ा हादसा हो गया। जहां झूला टूटने से एक युवती की मौत हो गई है। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद झूला वाला झूला छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खटोलवा गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खटोलवा गांव में मेला लगा है। जहां लोगों के मनोरंजन के लिए झूला लगाया गया है। इसी बीच गणवंद्री गांव निवासी अजय सिंह की बेटी प्रिया कुमारी (19) अपनी सहेलियों के साथ मेला घूमने गई थी। जहां वह ट्रेग्न झूला झूलने गई। जैसे ही झूले ने अपनी रफ्तार पकड़ी कि उसकी एक बोगी टूट कर गिर गई। इस दौरान प्रिया के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ उसी बोगी में बैठी भोला सिंह की रूबी कुमारी (18) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद आनन-फानन में घायल युवती को इलाज के लिए निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि जैसे ही झूला टूटा और युवती की मौत हुई, उसके तुरंत बाद झूला वाला मौके से फरार हो गया। उसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रिया की नवंबर में होनी थी शादी
जानकारी के अनुसार, झूला हादसे में जान गंवाने वाली प्रिया की शादी तय हो गई थी। उसकी शादी नवंबर में होनी थी। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। वह खुद कई सपने संजो रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इसी बीच वह शनिवार की रात मेला देखने गई थी। जहां यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई।
 
मेला लगाने के लिए पुलिस ली गई थी अनुमति
जानकारी के अनुसार, मेला लगाने के लिए मेला समिति के लोगों ने चकिया एसडीओ से अनुमति ली थी। दो दिन पहले ही मेले की शुरुआत हुई थी और इस बीच यह हादसा हो गया।


कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिन से मेला लगा हुआ था। मेला समिति के सदस्य मेरे पास आए तो हमने कह दिया कि धारा 144 लागू है। एसडीओ से परमिशन लेकर लाइए। एसडीओ ने परमिशन दी थी। हादसा होने के बाद सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतका के पिता उड़ीसा रहते हैं। वहां से आने के बाद वह निर्णय लेंगे कि शव का पोस्टमार्टम कराना है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed