फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Two BPMs of education department took bribe from teachers; one terminated from service

Bihar News: मोतिहारी में दो बीपीएम का शिक्षकों से रिश्वत लेने का मामला; एक की सेवा समाप्त, दूसरे पर बैठी जांच

Mon, 14 Oct 2024 02:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Oct 2024 02:45 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में दो बीपीएम द्वारा शिक्षकों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद डीईओ ने एक बीपीएम की सेवा समाप्त कर दी, जबकि दूसरे पर जांच बैठा। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Motihari News: Two BPMs of education department took bribe from teachers; one terminated from service
बीपीएम द्वारा रिश्वत लेने वीडियो आया सामने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मोतिहारी जिले के ढाका प्रखंड शिक्षा कार्यालय से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। रिश्वतखोरी का यह वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना विभाग की लंबे समय से चल रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की एक और कड़ी है।

विज्ञापन

 
रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में ढाका प्रखंड के BPM सुमित कुमार को एक शिक्षक से रिश्वत लेते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सुमित कुमार के साथ ही उनके सहयोगी BPM मोहम्मद फरीद भी कार्यालय में मौजूद हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुमित कुमार रिश्वत लेते हुए कैमरे से बचने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन शिक्षकों की सतर्कता और उनकी योजना के कारण यह रिश्वतखोरी बेनकाब हो गई। आरोप है कि दोनों BPM नियमित रूप से शिक्षकों पर रिश्वत देने का दबाव बनाते थे, जिससे तंग आकर शिक्षकों ने इस बार उन्हें बेनकाब करने की ठान ली।
विज्ञापन

 
शिक्षकों ने पहले भी की थी शिकायत
इससे पहले भी ढाका प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने दोनों BPM के खिलाफ लिखित शिकायतें की थीं। शिक्षकों का आरोप था कि सुमित कुमार और मोहम्मद फरीद उनसे हर छोटे-बड़े काम के लिए रिश्वत मांगते थे। हालांकि, शिक्षा विभाग ने इन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी, जिसके चलते इन दोनों पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की त्वरित कार्रवाई
वीडियो के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) संजीव कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए BPM सुमित कुमार की सेवाएं तुरंत समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही, दूसरे आरोपी BPM मोहम्मद फरीद के खिलाफ जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा, ढाका प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि शिकायतें होने के बावजूद उन्होंने आरोपियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
 
प्रखंड शिक्षा कार्यालय में हड़कंप
DEO संजीव कुमार की इस सख्त कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। रिश्वतखोर कर्मियों के बीच भय का माहौल है और अब सभी को विभागीय कार्रवाई का डर सता रहा है। यह मामला शिक्षा विभाग के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है और यह देखना बाकी है कि इस जांच के बाद और कितने खुलासे होंगे।

 
अभी भी पताही प्रखंड में BPM की कमी
ढाका प्रखंड में जहां दो BPM की नियुक्ति की गई है, वहीं पड़ोसी प्रखंड पताही में एक भी BPM की पोस्टिंग नहीं की गई है। यह असमानता भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। अब सभी की निगाहें जिला शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed