फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Thieves eye on small iron store of railways, challenge for RPF, one more arrested

Bihar News: मोतिहारी में रेलवे के छोटे लोहे के भंडार पर चोरों की नजर, RPF के लिए बनी चुनौती, एक और गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 04:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Sep 2024 04:43 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में रेलवे के छोटे लोहे के भंडार पर चोरों की नजर बनी हुई है। इस वजह से RPF के लिए एक अलग चुनौती बनी हुई है। हालांकि रविवार को एक और चोर को चोरी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Motihari News: Thieves eye on small iron store of railways, challenge for RPF, one more arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में नरकटियागंज-दरभंगा रेल लाइन के छोटी से बड़ी गेज में विस्तारीकरण में रक्सौल रेलवे जंक्शन के पश्चिमी ओर जमा किए गए लोहे के छोटे समानों पर चोरों की बुरी नजर बनी हुई है। इस वजह से आरपीएफ के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। इधर, तीन महीने में ही आरपीएफ की मुस्तैदी से चोरी के सामान सहित कई चोरों को पकड़ा जा चुका है। पकड़े गए चोरों में अधिकांश रक्सौल नगर के विभिन्न वार्डों के ही लोग हैं। आरपीएफ की मुस्तैदी से फिर एक चोर पकड़ा गया है।

विज्ञापन

 
रक्सौल आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि रेल परिक्षेत्र से रेलवे के 10 हुक बोल्ट और पांच नट बोल्ट की चोरी करने के सिलसिले में आज एक चोर पकड़ा गया है। पकड़े गए चोर की पहचान रक्सौल सुंदरपुर रोड वार्ड-4 निवासी प्रदीप साह के बेटे अरविंद कुमार (23) के रूप में हुई है। इसे लेकर रेल संपत्ति चोरी अधिनियम में उक्त व्यक्ति पर जीआरपी थाने में एफआईआर की गई है। उसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षी गोपाल सिंह, गिरिजेश कुमार और राजीव कुमार रेलवे यार्ड और माल गोदाम की तरफ गश्ती के लिए निकले थे। इस दौरान रक्सौल स्टेशन के पश्चिमी छोर इंजन की तरफ समपार फाटक संख्या 34 के पास एक चोर को पकड़ लिया गया। उस समय वह प्लास्टिक की बोरी में रेलवे के लोहे के सामान को ले जाने की फिराक में था। आरपीएफ को देखते ही वह बोरा लेकर भागने लगा। उसके बाद आरपीएफ ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बोरे में रखे लोहे के सामान को लेकर कोई ठोस और प्रामाणिक जानकारी नहीं दी। उसके बाद उसे जीआरपी थाना लाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि रक्सौल से नरकटियागंज रेल लाइन का बड़ी लाइन में विस्तारीकरण का काम हाल ही में संपन्न हुआ है। भेलाही रूट पर रेलवे के पुराने लोहे को भारी मात्रा में भंडारित किया गया है। उसमें छोटे-छोटे सामान पेंडोल क्लिप, हुक बोल्ट और नट बोल्ट इत्यादि पर चोरों की नजर बनी रहती है। चोरों द्वारा मौका पाकर इसमें से आसानी से सामान चोरी कर लिया जाता है। कबाड़ और फेरी वालों को चोरी का सामान बेचकर यह कई स्थानीय चोरों के कमाने का जरिया बना हुआ है। वैसे आरपीएफ द्वारा इनमें से बड़ी संख्या में चोरों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed