फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Govt teacher left school and was doing duty in place of his wife, shocking statement by BEO

Bihar: सरकारी शिक्षक स्कूल छोड़ पत्नी की जगह कर रहा था ड्यूटी, वीडियो सामने आने पर BEO का चौंकाने वाला बयान

Wed, 05 Feb 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Feb 2025 09:06 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में एक मामले ने फिर बिहार शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। यहां सरकारी स्कूल का शिक्षक स्कूल छोड़ 50 किमी दूर पत्नी की जगह ड्यूटी कर रहा था, इसका खुलासा एक वीडियो वायरल होने पर हुआ। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Motihari News: Govt teacher left school and was doing duty in place of his wife, shocking statement by BEO
शिक्षा विभाग, बिहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोतिहारी जिले में एक सरकारी शिक्षक द्वारा अपने स्कूल का कार्य छोड़कर पत्नी की जगह आवास योजना के सर्वेक्षण का काम करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने शिक्षा विभाग और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
विद्यालय छोड़ 50 किलोमीटर दूर कर रहा था पत्नी की ड्यूटी
जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहा शिक्षक सत्येंद्र राम केसरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुसैनी में कार्यरत है। वह अपने विद्यालय की हाजिरी दर्ज कर पताही प्रखंड के जुल्फेकाराबाद पंचायत में आवास योजना का सर्वेक्षण कर रहा था। इस पंचायत में सत्येंद्र राम की पत्नी रीता देवी आवास सहायक के रूप में कार्यरत है। चूंकि इन दिनों सरकार द्वारा आवास योजना के सर्वे का कार्य जोरों पर है, ऐसे में सत्येंद्र राम ने 50 किलोमीटर दूर अपनी पत्नी के स्थान पर सर्वेक्षण कार्य करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



 
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
यह पूरा मामला तब सामने आया जब गांव के कुछ युवकों ने शिक्षक सत्येंद्र राम को आवास योजना का सर्वेक्षण करते हुए देख लिया और उसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीईओ ने दिया चौंकाने वाला बयान
इस मामले पर जब अमर उजाला की टीम ने केसरिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) विनय तिवारी से सवाल किया तो उन्होंने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन वह अवकाश पर है।
 
इस बयान ने कई नए सवाल खड़े कर दिए कि अगर शिक्षक अवकाश पर था, तो क्या वह अपने पत्नी की जगह पर ड्यूटी कर सकता है? शिक्षक को अवकाश किस कार्य के लिए दिया गया था? क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए? क्या अधिकारी जानबूझकर शिक्षक को बचाने की कोशिश कर रहे हैं?

 
इस मामले ने शिक्षा विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों ने शिक्षक सत्येंद्र राम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed