फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari News: Embezzlement of about 56 lakh rupees by purchasing paddy on paper, PACS secretary arrested

Bihar News: धान की कागजी खरीद कर लगभग 56 लाख रुपये का गबन, पैक्स सचिव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 06:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Sep 2024 06:43 PM IST
सार

Motihari News: रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी कागजी खरीद पर सरकारी 56 लाख के गबन की दर्ज प्राथमिकी में कुदरकट पैक्स के सचिव को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Motihari News: Embezzlement of about 56 lakh rupees by purchasing paddy on paper, PACS secretary arrested
गबन मामले में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के कुदरकट पैक्स में धान गबन की दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने पैक्स सचिव राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम छापामारी कर रही है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में छौड़ादानो के कुदरकट पैक्स अध्यक्ष और अन्य पर धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

 
रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी कागजी खरीद पर सरकारी 56 लाख के गबन की दर्ज प्राथमिकी में कुदरकट पैक्स के सचिव को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी छौड़ादानो के मठिया ग्राम निवासी चंद्रशेखर सिंह का बेटा है। उक्त पैक्स अध्यक्ष और अन्य सम्बंधित लोगों पर छौड़ादानो थाने में 30 अगस्त को कांड संख्या 209 प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 
मामला बिहार राज्य खरीफ विपणन मौसम 2023-24 का है। सरकार द्वारा किसानों के धान की खरीद में पैक्स में सरकारी राशि का गबन होने का खुलासा हुआ है। धान अधिप्राप्ति में उक्त पैक्स में फर्जी आंकड़ा बताकर लगभग 56 लाख सरकारी रुपये का गबन कर लिया गया है। उक्त पैक्स के अभिलेख में 469.70 एमटी धान क्रय किया जा चुका है, जिसके समतुल्य सीएमआर 319.4 एमटी बिहार राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की जानी थी। परंतु कुदरकट पैक्स द्वारा अभी तक मात्र 174 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम मोतिहारी को आपूर्ति की गई। 145.4 एमटी सीएमआर का आपूर्ति नहीं करने पर सहकारिता विभाग की नजर इस तरफ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीने से कुदरकट पैक्स अध्यक्ष को पत्राचार, दूरभाष और व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी द्वारा सीएमआर आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। लेकिन पैक्स अध्यक्ष बहानेबाजी करते रहे। अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के समीक्षात्मक बैठक में उपस्थित होने के लिए पैक्स अध्यक्ष को निर्देशित करने के बाद भी वे इन बैठकों में उपस्थित नहीं हुए। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल द्वारा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी छौड़ादानो को उक्त पैक्स की भौतिक जांच का निर्देश दिया गया।

 
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने जब पैक्स गोदाम में जाकर देखा तो गोदाम खाली था। धान की मात्रा शून्य पाई गई। जबकि अध्यक्ष के खरीदारी अभिलेख के मुताबिक पैक्स गोदाम में 258.575 एमटी धान होना चाहिए था। जांच प्रतिवेदन में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष पर 258.575 एमटी धान के गबन का प्रतिवेदन दिया गया है, जिसकी कुल राशि लगभग 56 लाख 44 हजार छह सौ 92 रुपये है। उक्त पैक्स पर सरकारी राशि के गबन की प्राथमिकी छौड़ादानो थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed