फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Municipal Corporation Youth arrested red handed while extorting money Mayor's relative name revealed

Bihar: नगर निगम में अवैध वसूली करते रंगे हाथ युवक गिरफ्तार, मेयर के रिश्तेदार का नाम सामने आने पर हंगामा

Wed, 09 Apr 2025 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Apr 2025 02:42 PM IST
सार

Motihari News: मेयर प्रीति गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह मामला उनके पति देवा गुप्ता की राजनीतिक लोकप्रियता से घबरा कर रचा गया षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उनके पति की छवि को खराब करने की साजिश रची जा रही है।

विज्ञापन
Motihari Municipal Corporation Youth arrested red handed while extorting money Mayor's relative name revealed
मेयर पति के करीबी रिश्तेदार मनीष जायसवाल का नाम भी एफआईआर में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी नगर निगम से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां टैक्स वसूली के नाम पर अवैध वसूली करते एक व्यक्ति को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के बयान पर चार और लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें एक नाम मोतिहारी की मेयर प्रीति गुप्ता के पति के करीबी रिश्तेदार मनीष जायसवाल का भी है। जैसे ही मनीष जायसवाल का नाम प्राथमिकी में आया, शहर का राजनीतिक तापमान अचानक चढ़ गया है।

विज्ञापन

 
ऑडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले नगर निगम के टैक्स के नाम पर अवैध वसूली का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसमें एक युवक खुद को नगर निगम का प्रतिनिधि बताकर दुकानदारों से पैसे मांग रहा था। इस ऑडियो के आधार पर मोतिहारी पुलिस सक्रिय हुई और कुंवारी देवी चौक पर निखिल कुमार नामक युवक को अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। निखिल शहर के कोल्हूरवा का निवासी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:‘शराबबंदी से बदला बिहार का चेहरा, समाज में आया सकारात्मक बदलाव’, मद्य निषेध मंत्री ने किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार अन्य आरोपियों में मेयर पति के रिश्तेदार का नाम भी शामिल
निखिल कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने चार अन्य लोगों के नाम उजागर किए। जिनमें से एक नाम मनीष जयसवाल का है, जो मेयर प्रीति गुप्ता के पति देवा गुप्ता के मुंहबोले मामा बताए जा रहे हैं। इस नाम के उजागर होते ही मोतिहारी की राजनीति में भूचाल सा आ गया है।
 
‘राजनीति से प्रेरित है प्राथमिकी’
इस मामले में मेयर प्रीति गुप्ता ने प्राथमिकी को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होती है, टैक्स से जुड़ी किसी प्रक्रिया में मेरा या मेरे परिवार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह मामला उनके पति देवा गुप्ता की राजनीतिक लोकप्रियता से घबरा कर रचा गया षड्यंत्र है। मेयर ने कहा कि चुनाव से पहले उनके पति की छवि को खराब करने की साजिश रची जा रही है।


 
राजनीति में तेजी से उभरे देवा गुप्ता, राजद के करीबी
मेयर प्रीति गुप्ता के पति देवा गुप्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सक्रिय नेता हैं और तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव और VIP पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी उनके घर भी पहुंचे थे, जिससे उनकी राजनीतिक पकड़ और बढ़ती लोकप्रियता का संकेत मिला था। मेयर के अनुसार इसी कारण उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- Bihar News: पति ने अपनी पत्नी को मार डाला, दूसरे मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो मारी गोली
 
एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
इस पूरे मामले में मोतिहारी पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम में चल रही दलाली और अवैध वसूली के मामलों में हर व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम से जुड़े ब्रोकरों और दलालों की सूची बनाई जा रही है। जिन लोगों ने भी अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उनकी संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किया जाएगा।
 
चुनावी माहौल में और बढ़ी सरगर्मी
FIR में मेयर प्रतिनिधि के करीबी के नाम आने के बाद मोतिहारी में चुनावी समीकरणों पर भी असर दिखने लगा है। नगर निगम से जुड़ा यह मामला अब सिर्फ प्रशासनिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि राजनीतिक साजिश और प्रभाव का मुद्दा बन गया है। ऐसे में आगे जांच के दौरान और कौन-कौन इसमें शामिल पाए जाते हैं, इस पर अब शहर और राज्य दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed