फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Prashant Kishore announced will contest elections from Raghopur

Bihar: राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं प्रशांत किशोर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- 'कार्यकर्ता कर रहे हैं मांग'

Thu, 06 Mar 2025 04:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 04:25 PM IST
सार

Bihar: मोतीहारी में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघोपुर से चुनाव लड़ सकते हैं।उनके कार्यकर्ता लगातार इसके लिए मांग रख रहे है।

विज्ञापन
Prashant Kishore announced will contest elections from Raghopur
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके कार्यकर्ता लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। बता दें कि मोतीहारी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव कहां से लड़ना है, इसका फैसला पार्टी के लोग करेंगे। उन्होंने एलान किया कि जनसुराज बिना किसी गठबंधन के बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अगर हिम्मत है तो एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करे। एक बात साफ लिख लीजिए, नवंबर के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।"
विज्ञापन


शराबबंदी पर बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा कि यह पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा, "अगर कोई कह रहा है कि शराबबंदी से बिहार को फायदा हुआ है, तो वह जनता को मूर्ख बना रहा है। शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब की उपलब्धता खत्म नहीं हुई है। इसके उलट, इससे हर साल बिहार को 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।"
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसुराज की सरकार बनते ही "एक घंटे के अंदर शराब की बिक्री को नियमित कर दिया जाएगा।" उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि "यही वह सरकार है जिसने पंचायत स्तर पर बार लाइसेंस देकर घर-घर शराब पहुंचाने का काम किया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा, रोजगार और पलायन पर जोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज पार्टी का मुख्य फोकस शिक्षा, रोजगार और पलायन पर है। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी सरकार बनी, तो अगले दस सालों में बिहार को देश के अग्रणी दस राज्यों में खड़ा कर देंगे। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर मोतिहारी के कल्याणपुर में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed