फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News Flood-stricken villagers block NH-28A, protest against administration

Bihar Flood News: बाढ़ से त्रस्त ग्रामीणों ने एनएच-28ए किया जाम, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन; लगाया ये आरोप

Tue, 07 Oct 2025 04:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Oct 2025 04:47 PM IST
सार

Bihar Flood: ग्रामीणों का कहना था कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के घरों में पानी भर गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़कों पर पानी फैल जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Flood-stricken villagers block NH-28A, protest against administration
बाढ़ से परेशान ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में सिकरहना नदी में आए उफान के कारण सुगौली प्रखंड क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत अंतर्गत चिलझपटी बड़हरवा स्कूल के समीप मंगलवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-28ए) को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाढ़ का पानी घरों और सड़कों में घुस जाने से लोगों के आवागमन पर पूरी तरह असर पड़ा, जिससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के घरों में पानी भर गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़कों पर पानी फैल जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर उतर आए और चार पहिया वाहनों समेत सभी बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी। परिणामस्वरूप दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन जल्द ही नाव की व्यवस्था करेगा ताकि बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों का आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सीतामढ़ी में जलजमाव से त्राहिमाम, दुकानों में घुसा पानी; आक्रोशित लोगों ने पार्षदों को बांधा


वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीण सूरज कुमार, मोहम्मद असलम, सीमा देवी और विभा देवी ने कहा कि जब तक प्रशासन नाव और आवश्यक राहत सुविधाओं की व्यवस्था जल्द करें जिससे परेशानियों से निजात मिल सके। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी कुंदन कुमार व थाना के एसआई जयप्रकाश सिंह के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और धीरे-धीरे जाम समाप्त कराया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन की बाढ़ तैयारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि हर साल सिकरहना नदी के बढ़ते जलस्तर से यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed