{"_id":"68e4f536b80c050d26031e1f","slug":"bihar-news-waterlogging-in-sitamarhi-causes-panic-water-enters-shops-news-in-hindi-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीतामढ़ी में जलजमाव से त्राहिमाम, दुकानों में घुसा पानी; आक्रोशित लोगों ने पार्षदों को बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीतामढ़ी में जलजमाव से त्राहिमाम, दुकानों में घुसा पानी; आक्रोशित लोगों ने पार्षदों को बांधा
Tue, 07 Oct 2025 04:40 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 07 Oct 2025 04:40 PM IST
सार
Bihar News: स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची और पार्षदों को मुक्त कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि भीड़ देर तक निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाती रही।
विज्ञापन
पार्षदों को बांध दिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार बारिश ने सीतामढ़ी शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद गोशाला चौक समेत आसपास के इलाकों में भारी जलजमाव हो गया। सड़कें तालाब जैसी दिखने लगीं और दुकानों व घरों में गंदा पानी घुस गया। इससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और व्यापारी अपनी दुकानों से पानी निकालने में जुटे रहे।
स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज नागरिकों ने पार्षदों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, लेकिन निगम केवल आश्वासन देता है, कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। जल निकासी नालों की सफाई समय पर नहीं की गई, जिसके कारण थोड़ी-सी बारिश में भी शहर डूब जाता है।
पढ़ें: रात में साथ दिखे, सुबह मिला शव, भोजपुर में जमीन विवाद बना मौत की वजह; जानें मामला
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पुलिस पहुंची और पार्षदों को मुक्त कराया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि भीड़ देर तक निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाती रही।
आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उधर, नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाए जा रहे हैं और जल्द ही पानी निकाला जाएगा। फिलहाल गोशाला चौक पर अफरातफरी और बदबूदार माहौल बना हुआ है।