फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Motihari Bihar News Ex Soldier killed by feeding him poisoned breakfast, chief accused

Bihar News: सेवा निवृत्त सैनिक की संदिग्ध मौत, मुखिया पर जहर देकर हत्या करने का लगा आरोप

Wed, 26 Mar 2025 11:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 11:40 PM IST
सार

Murder Case : एक रिटायर्ड सैनिक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने मुखिया पर जहर मिलाया हुआ नाश्ता कराकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Ex Soldier killed by feeding him poisoned breakfast, chief accused
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मोतिहारी में एक रिटायर्ड सैनिक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नाश्ता में जहर मिलाकर उन्हें खिलाया गया, जिससे  सेवा निवृत सैनिक की मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या का आरोप मुखिया पर लगा है। मृतक के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : बिहार-झारखंड में 20 से अधिक नक्सली वारदात, नवादा में मुठभेड़ के चार साल बाद मोची गिरफ्तार
विज्ञापन


दरअसल मोतिहारी में रघुनाथपुर के रहने वाले रिटायर्ड सैनिक प्रभु सिंह की हत्या नाश्ता में जहर देकर कर दिया गया है। प्रभु सिंह मूलतः संग्रामपुर थाना के मठिया गांव के रहने वाले थे। वह सेना से रिटायर्ड होने के बाद रघुनाथपुर में जमीन खरीदकर आवास बनाकर सपरिवार रहते थे। उनके पुत्र मुकेश सिंह ने बताया कि उनके पिता से शंकर सरैया उत्तरी के मुखिया असरफ आलम उधार रूपया लिए थे। उसी रूपया को मांगने वे उनके घर गए थे, जहां उन्हें नाश्ता में जहर दे दिया गया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में उन्होंने रघुनाथपुर के रहने वाले संवेदक आलोक झा को फोन से सूचना देकर शंकर सरैया बुलाया। जहां से आलोक उन्हें गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम रिटायर्ड सैनिक की मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस पुत्र मुकेश व आलोक का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। इधर मुखिया असरफ से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन उनका फोन बंद मिला
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में मृतक के बेटा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।अग्रतर करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed