फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari Bihar News Drunk BEO Arrested For Misbehaving With A EFemale Teacher

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत BEO ने महिला शिक्षिका की बदतमीजी, हिरासत में लिए गए

Sat, 08 Mar 2025 11:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 08 Mar 2025 11:00 PM IST
सार

शराबबंदी वाले बिहार में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शराब के नशे महिला शिक्षिका के साथ बदतमीजी करने के आरोप में मोतिहारी पुलिस ने हिरासत में लेकर अल्कोहल जांच केलिए सदर अस्पताल में भेजा है।

विज्ञापन
Motihari Bihar News Drunk BEO Arrested For Misbehaving With A EFemale Teacher
नशे में धुत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी।

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार में एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शराब के नशे में महिला शिक्षिका के साथ बदतमीजी करने के आरोप में मोतिहारी पुलिस ने हिरासत में लेकर अल्कोहल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। यह पूरा मामला मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखंड का है।

विज्ञापन


अहिरौलिया में कार्यरत महिला शिक्षिका सोनी कुमारी अपने विद्यालय में पढ़ा रही थीं। इसी दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और महिला शिक्षिका के साथ बच्चों के सामने ही बदतमीजी और अभद्र व्यवहार करने लगे। पहले तो महिला शिक्षिका ने इसका विरोध किया, लेकिन बीईओ साहब के विद्यालय में ही हंगामा करने पर महिला शिक्षिका ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में कर दी।

विज्ञापन

पुलिस को आते देख बीईओ साहब वहां से फरार हो गए, लेकिन कोटवा पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर महिला शिक्षिका से पूरी घटना की जानकारी ली और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ढूंढते हुए बीआरसी कोटवा में पहुंचे। यहां बीईओ साहब ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और अपना नाम गलत बताया, यह कहते हुए कि वह बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) हैं। हालांकि पुलिस की सख्ती पर उन्होंने अपनी असल पहचान स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है। कोटवा थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि महिला शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेजा है। यदि शराब की पुष्टि होती है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नशे में धुत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

नशे में धुत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed