फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Minister Prem Kumar said in Muzaffarpur There is rule of law in Bihar police will take action against criminal

Minister Prem Kumar: 'बिहार में कानून का राज, पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करेगी, रीतलाल यादव जैसे लोग...'

Thu, 17 Apr 2025 03:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

Minister Prem Kumar Statement: बिहार में कानून का राज है, हमारी पुलिस अपराध करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी। सुशासन के राज में रीतलाल यादव जैसे लोग बक्से नहीं जाएंगे। यह बातें मंत्री प्रेम कुमार ने कही।

विज्ञापन
Minister Prem Kumar said in Muzaffarpur There is rule of law in Bihar police will take action against criminal
मंत्री प्रेम कुमार सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद विधायक रीतलाल यादव का पुराना रिकॉर्ड अपराध से रहा है और ये लोग अपने अपराध और गुंडों के बल पर अपराध करते हैं। पुलिस की कार्रवाई किए जाने पर पर्दा डालने का काम करते आते हैं। पुलिस जब कार्रवाई करती है तो वे लोग सरकार पुलिस के खिलाफ में प्रतिक्रिया करते हैं।मुजफ्फरपुर में पहुंचे राज्य सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने यह बयान दिया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार में सहकारिता विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान में कहा, जो भी कानून को तोड़ेगा, वह निश्चित रूप में जेल में भेजा जाएगा। अपराध से जुड़े हुए जो भी राजद के लोगों पर पुलिस की कार्रवाई होती है तो ये लोग विरोध करने लगते हैं। इन लोगों को यह पता होना चाहिए कि बिहार में कानून का राज है और जो भी यहां कानून को तोड़ेगा और अपराध करेगा, उस पर हमारी पुलिस शख्त होकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुकेश सहनी बिहार चुनाव में 60 सीटें लेंगे? महागठबंधन से पशुपति पारस को न्यौता क्यों नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध से जुड़े हुए राजद के लोग प्रतिक्रिया करते हैं कि उन्हें फंसाया जा रहा है। सभी लोग जानते हैं कि बिहार के दानापुर में राजद विधायक रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और अन्य कई मामले पूर्व से दर्ज रहे हैं। बिहार के लोग जानते हैं कि राजद के लोग और विधायक और इनके राजद के लोग पर ही इतने मामले क्यों दर्ज रहे हैं। यह लोग अपराध में जुड़े हुए हैं और अपराध को बिहार में बढ़ाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे विपक्षी नेता

दानापुर में आप सभी जाकर देख सकते हैं कि उनका रिकॉर्ड किस टाइप का है और कितने मामले दर्ज हैं, इनके ऊपर कई मामले दर्ज रहे हैं। हमारे बिहार में कानून का राज है और ऐसे लोगों की जगह सिर्फ जेल है। हमारी पुलिस और प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ में कार्रवाई करेगी और उनको जेल भेजकर बिहार में शांति व्यवस्था को बनाए रखने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed