फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Married woman tortured for dowry harassment in sitamarhi

Bihar: दहेज प्रताड़ना को लेकर विवाहिता के साथ अत्याचार, पुलिस ने कराया था सुलह; ससुराल जाते ही फिर हुई पिटाई

Wed, 23 Oct 2024 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Oct 2024 08:05 PM IST
सार

Bihar: सीतामढ़ी में एक महिला अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है और अपने पति के घर में रहने के लिए हर एक उठाए गए कदम को सही मान रही है। अब तो वह छोटे अधिकारियों की शिकायत लेकर वरीय अधिकारी के पास पहुंच गई है।

विज्ञापन
Married woman tortured for dowry harassment in sitamarhi
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में दहेज के खातिर हुए पारिवारिक विवाद को लेकर पहले महिला थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। समझौता के बाद विवाहिता ससुराल पहुंची, लेकिन ससुराल पहुंचते ही विवाहिता को बीच सड़क पर घसीट-घसीट कर पिटाई कर दी गई। प्रियंका को बीते बुधवार के दिन ससुराल वालों ने दहेज के खातिर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


न्याय को लेकर पीड़िता प्रियंका कुमारी महिला थाना पहुंची। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया और दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराते हुए समझौता करा दिया। समझौता के बाद प्रियंका ससुराल वालों के साथ अपने ससुराल पहुंची, लेकिन ससुराल वालों का आक्रोश कम नहीं हुआ था।
विज्ञापन


आक्रोशित ससुराल वालों ने प्रियंका की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं बीच सड़क पर महिला की पिटाई की गई। सड़क पर प्रियंका को घसीट-घसीटकर पीटा जा रहा था। लोग तमाशा देख रहे थे। हालांकि, जब इसकी सूचना नगर थाना को दी गई। सूचना पर घटनास्थल पहुंची नगर थाना की पुलिस ने पीड़िता को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपी को पुलिस ने पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। जिसके बाद महिला आज सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी के पास पहुंची और अपना दर्द बताते हुए एक लिखित आवेदन दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए महिला ने नगर थाना पर घूस लेकर उसके आरोपी पति और सास को छोड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पुलिस ने पहले दहेज की कोई धारा नहीं लगाई और फिर एक डेढ़ लाख रुपए लेकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed