{"_id":"662763f58bff9ead070e96dd","slug":"ls-polls-2024-chirag-paswan-says-thankfully-congress-has-somehow-managed-to-arrange-candidates-for-itself-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: 'शुक्र है कांग्रेस ने किसी तरह उम्मीदवारों का जुगाड़ कर लिया, वरना...', आखिर ऐसा क्यों बोले चिराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls: 'शुक्र है कांग्रेस ने किसी तरह उम्मीदवारों का जुगाड़ कर लिया, वरना...', आखिर ऐसा क्यों बोले चिराग
Tue, 23 Apr 2024 01:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:02 PM IST
सार
LS Polls 2024: कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर हमारे परिवार के लोग उधर नहीं जाते तो मुजफ्फरपुर में कांग्रेस को कोई उम्मीदवार भी नहीं मिलता। सभी उम्मीदवार उधार के उम्मीदवार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान देर रात को पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी उम्मीदवार उधार के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के पास उम्मीदवारी नहीं है, हमारे परिवार के लोगों को चूना लगाया जा रहा है। दरअसल, चिराग हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि दो मई को वह हाजीपुर लोकसभा से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बाद एनडीए के नेताओं द्वारा हाजीपुर में एक जनसभा भी की जाएगी।
विज्ञापन
चिराग पासवान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी चुनावी लिस्ट जारी की है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने में हुई देरी का मजाक उड़ाते हुए चिराग ने कहा की शुक्र है, कांग्रेस ने किसी तरह अपने लिए उम्मीदवारों का जुगाड़ कर लिया। वरना समस्तीपुर जैसी सीट बिना नामांकन के रह जाती। अगर हमारे परिवार के लोग उधर नहीं जाते तो मुजफ्फरपुर में कांग्रेस को कोई उम्मीदवार भी नहीं मिलता। सभी उम्मीदवार उधार के उम्मीदवार बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इधर, महागठबंधन के उम्मीदवार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को उम्मीदवार बनाया गया है। शिवचंद्र राम 29 अप्रैल को हाजीपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हाजीपुर के शुभई स्थित भोला राय उच्च विद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। हाजीपुर में एनडीए की तरफ से चिराग पासवान और महागठबंधन की ओर से शिवचंद्र राम के बीच मुकाबला है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे अब सरगर्मी तेज होती जा रही है। उम्मीदवार लगातार चुनाव जीतने का दवा कर रहे हैं।
विज्ञापन