फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram In Vaishali, Discussion With leaders, Hajipur Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: वैशाली के युवा बोले- विकास के नाम पर वोट देंगे, जुमलेबाजी पर नहीं; रोजगार का मुद्दा भी उठाया

Wed, 08 May 2024 01:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 08 May 2024 01:36 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत वैशाली पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा की। वहीं, युवाओं से चर्चा में मतदाता अपनी बात रख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Satta Ka Sangram In Vaishali, Discussion With leaders, Hajipur Lok Sabha Seat
वैशाली में युवाओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत वैशाली पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। वहीं, अब दोपहर में युवाओं से चर्चा में युवा मतदाता अपने मुद्दे बता रहे हैं। 

विज्ञापन


'मोदी सरकार ने दस साल तक सिर्फ जुमलेबाजी की'
वैशाली में लालगंज प्रखंड कार्यालय के पास अमर उजाला से बात करते हुए कुंदन ने बताया कि इस बार मुद्दा मोदी जी नहीं हैं। इस बार विकास के नाम पर वोट दिया जाएगा। जबकि मोदी सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। दस साल सिर्फ जुमलेबाजी की, उसके अलावा कुछ भी नहीं। धरातल पर कुछ नहीं है।
विज्ञापन

 
'नौजवान को नौकरी से हटाकर बूढ़े आदमी को सत्ता चाहिए'
कुंदन ने कहा कि उनका (पीएम मोदी) कहना है कि 74 साल का मैं हूं तो मुझको एक बार और मौका दिया जाए। लेकिन 24 साल का जो जवान है, जो 18 साल की उम्र से अग्निवीर में जा रहा है और 24 साल की उम्र रिटायर हो जाए। और 74 साल के मोदी जी को पांच साल के लिए और मौका दिया जाए। यहां नौजवान को नौकरी से हटाया जा रहा है और बूढ़े आदमी को सत्ता चाहिए। यही तो हो रहा है। इस बार मोदी की नहीं, मुद्दे की बात होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




'भगवान के नाम पर भिक्षा देंगे पर वोट नहीं'
वहीं, एक अन्य युवा वीरेंद्र कुमार ने कहा कि यहां पर तो मुद्दा यही है कि भगवान के नाम पर भीख मांगी जाती है और भगवान के नाम पर लोग भिक्षा देते हैं, यहां भगवान के नाम पर कोई वोट नहीं दिया जाएगा बल्कि विकास के नाम पर वोट दिया जाएगा। हम मोदी जी का साल में दो करोड़ नौकरी देने का वादा देख चुके हैं। जो चार सौ रुपये का सिलेंडर था, उसको 12 सौ रुपये का है अब। इसलिए हम विकास के नाम पर वोट करेंगे।

'मोदी जी का कार्य सराहनीय रहा है, लेकिन...'
वहीं, एक व्यक्ति ने कहा कि मुद्दा तो रोजगार ही है। पहले तो सेंट्रल का ये चुनाव है तो देश स्तर पर ही सोचा जाए। फिर हाजीपुर के हिसाब से भी जनता सोचेगी और हम लोग भी सोचेंगे। हमारा जो लोकल सांसद होता है, वही हमारी मजबूती और हमारे कार्य को बढ़ाने के लिए हम अपना प्रतिनिधि बनाते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी जी का जो कार्यक्रम है, बिल्कुल सराहनीय रहा है। लेकिन... उसमें भी हमको लग रहा है कि कहीं न कहीं जितना वे बोल रहे हैं जितना आश्वासन देते आ रहे हैं, उसमें थोड़ा कमी हो रही है। कार्य हुआ है और ऐसा भी नहीं है देश के सभी कार्य पूरे हो गए हों। बेरोजगारी बढ़ी है और देश में सबसे पहला जो मुद्दा बना है, वह बेरोजगारी बना है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed