{"_id":"68518abd0cc1e18e1509eb57","slug":"kanti-development-neglected-ajit-kumar-jan-samvad-2025-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कांटी की जनता से भाजपा नेता अजीत कुमार का वादा- होगा हर समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कांटी की जनता से भाजपा नेता अजीत कुमार का वादा- होगा हर समस्या का समाधान
Tue, 17 Jun 2025 09:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:03 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड के छितरपट्टी गांव में आयोजित किसान मजदूर युवा जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर कांटी क्षेत्र के विकास में विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांटी प्रखंड के छितरपट्टी गांव में मंगलवार को आयोजित किसान, मजदूर और युवा जनसंवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार ने क्षेत्र की विकासहीनता को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में कांटी क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है, जो बेहद चिंताजनक है।
कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों से रूबरू होते हुए अजीत कुमार ने उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड न बनने, पेयजल संकट, दाखिल खारिज की समस्या, बिजली की अनियमित आपूर्ति और अनावृष्टि से प्रभावित कृषि समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे कांटी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, युवाओं को रोजगार और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार तिवारी ने की। यह संवाद कार्यक्रम लोगों की समस्याओं को लेकर प्रशासन और शासन तक उनकी आवाज पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास रहा।