{"_id":"65d5c7fa1f026428a509ab02","slug":"jan-vishwas-yatra-tejashwi-says-nitish-uncle-has-been-hijacked-by-bjp-only-he-will-tell-about-reversal-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jan Vishwas Yatra: मोतिहारी में बोले तेजस्वी- नीतीश चाचा को भाजपा ने हाईजैक कर लिया, पलटने की बात वही बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jan Vishwas Yatra: मोतिहारी में बोले तेजस्वी- नीतीश चाचा को भाजपा ने हाईजैक कर लिया, पलटने की बात वही बताएंगे
Wed, 21 Feb 2024 03:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:23 PM IST
सार
Jan Vishwas Yatra Motihari: जन विश्वास यात्रा के तहत दूसरे दिन तेजस्वी यादव मोतिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के पलटी मारने पर एक बार फिर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने मोतिहारी में उनकी सरकार द्वारा करवाए गए काम भी गिनाए। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मोतिहारी में जन विश्वास यात्रा के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में नीतीश कुमार के महा गठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ मिलकर एनडीए सरकार बनाने के बाद से सियासी हलचल तेज बनी हुई है। इसी बीच जन विश्वास यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरे दिन मोतिहारी के स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर दिखे।
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश चाचा को बीजेपी वालों ने हाईजैक कर लिया है। जब वे हम लोगों के साथ थे तो कहते थे कि बीजेपी वालों ने मीडिया को हाईजैक कर लिया है। लेकिन अब लग रहा है कि उन्हीं को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है।
विज्ञापन
'पलटी मारने की बात नीतीश खुद बताएंगे'
तेजस्वी ने आगे कहा कि जिस काम को, जब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे तो कहते थे कि नौकरी असंभव है। लेकिन उस काम को, जब वह महा गठबंधन में आए तो महज 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी दी है। न जाने क्यों नीतीश कुमार पलटी मार कर फिर से बीजेपी के साथ चले गए, ये बात वही बताएंगे।
विज्ञापन
पटना में होने वाली सभा का दिया न्योता
तेजस्वी ने मंच से लोगों से आह्वान किया कि पटना जब बुलाएंगे तो आएंगे न, उन्होंने हाथ उठा कर लोगों से समर्थन मांगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद केवल माय (मुस्लिम-यादव) की नहीं, बल्कि माय बाप A to Z की पार्टी है। आप मंच पर देख लीजिए कि सभी जाति के लोग बैठे हैं। इसलिए जो इस भ्रम में हैं कि राजद माय की पार्टी है तो वे भ्रम से बाहर आ जाएं, यह A to Z की पार्टी है। यह केवल विकास और रोजगार की पार्टी है। वहीं, उन्होंने एक-एक कर मोतिहारी में उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्य को मंच से गिनवाया। इस दौरान मंच पर मनोज झा, संजय यादव, आलोक मेहता, डा. समीम और विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।