फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   In this jail of Bihar songs are played on request of prisoners slips of favourite songs are kept in letter box

Bihar: बिहार के इस जेल में कैदियों की फरमाइश पर बजता है गाना, लेटर बॉक्स में रखते हैं पंसदीदा गानों की पर्ची

Mon, 06 Jan 2025 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

केंद्रीय जेल में विभिन्न कांड में सजायाफ्ता बंदियों की अब फरमाइश चर्चित गीतकार गायक किशोर कुमार और मोहम्मद रफी से लेकर नए जमाने के कुमार सानू तक की सुरीली आवाज में गीत-संगीत के साथ में आनंद उठा रहे हैं।

विज्ञापन
In this jail of Bihar songs are played on request of prisoners slips of favourite songs are kept in letter box
सेंट्रल जेल, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमतौर पर कारा यानी जेल को लोग एक यातना गृह के रूप में जानते आए हैं। बाद में समय के साथ सुविधाओं में इजाफा और बंदियों को मिलने वाली विशेष प्रशिक्षण और व्यवस्था ने इसे सुधार गृह बना दिया। अब तो यहां पर पढ़ाई, लिखाई और प्रशिक्षण तक हो रही है।

विज्ञापन


ऐसे में बिहार के बड़े जेलों में शुमार हुआ अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल इससे भला अछूता कैसे रहे। इस जेल में बंद कैदी अपनी सजा तो जरूर काट रहे हैं। लेकिन उनके मन में गीत-संगीत और पसंद गानों से अब दूरी कम हो गई है, जिसके बाद अब तो इनके चेहरे पर मुस्कान भी बरकरार है। बस एक फरमाइश कीजिए और Radio Prison आपकी पसंद के गीत को सुना देगा।
विज्ञापन


इन दिनों सुर्खियों में है केंद्रीय जेल
इस केंद्रीय जेल में विभिन्न कांड में सजायाफ्ता बंदियों की अब फरमाइश चर्चित गीतकार गायक किशोर कुमार और मोहम्मद रफी से लेकर नए जमाने के कुमार सानू तक की सुरीली आवाज में गीत-संगीत के साथ में उठा रहे हैं। ये दरअसल मुजफ्फरपुर में स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में बीते वर्ष 2023 में रेडियो तरंग Radio Prison नाम से रेडियो की व्यवस्था लगवाई गई थी, जो एक बार फिर खूब चर्चा में है।  इसके कारण से जेल के बंदी अब खूब शांति और धैर्य के साथ प्रेम और सौहार्द से रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते साल शुरू किया गया हुआ यह व्यवस्था और पूरे केंद्रीय जेल में पूरी तरह शुरू हो गया है और सुर्खियों बंटोर रहा है। और तो और अब इसमें रोजाना जेल में बंद कैदी अपने मनपसंद गानों की फरमाइश करते हैं और फिर जेल में मौजूद रेडियो जॉकी उनके पसंद के उस गाने को लगा देते हैं, जिसका लुफ्त उठाते हैं।

जेल अधीक्षक ने क्या कहा
इस व्यवस्था को लेकर अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल सुप्रिटेंडेंट ब्रिजेश कुमार मेहता बताते हैं कि हमने जेल में बंदियों की हर तरह की सुविधाएं को उपलब्ध करवाने को कोशिश की है। इस जेल में पढ़ाई- लिखाई से लेकर रोजगार सृजन के लिए भी कई आयाम खोले हैं। अब तो जेल के रेडियो तरंग पर तीन तरह के कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। इसको हम सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक नया सवेरा कार्यक्रम प्रसारित होता है, जिसमें विशेषकर बंदियों के लिए भक्ति संगीत, मधुर धुन के अलावा संखद संगीत और सूफी संगीत बजता है। 

इसके बाद रेडियो पर कई सकारात्मक समाचार का भी प्रसारण किया जाता है। जबकि वहीं दोपहर 1:30 बजे से 02:30 तक सदाबहार नगमे का कार्यक्रम प्रसारण होता है, जिसमें चर्चित गीतकार के गाए हुए पुराने नगमे हिंदी गाने वाक्यांश कहानी और कविता भी प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैदियों के मनपसंद गाने भी सुनाए जा रहे हैं। इससे बंदियों में देखा जा रहा है, उनको मानसिक रूप में शांति मिल रही है।


बॉक्स में देते हैं फरमाइश के गाने
जानकारी के अनुसार, जेल में बंद कैदी अपना मनपसंद गाना सुनने के लिए एक लेटर बॉक्स में अपनी फरमाइश लिखकर रखते हैं। इसे लेकर रेडियो जॉकी के पास दी जाती है, उसके बाद गाने को देखकर सुनाया जा रहा है। इससे बंद कैदी के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आती है। इस व्यवस्था को बीते ही वर्ष 2023 में तत्कालीन जिला अधिकारी प्रणव कुमार के द्वारा शुरू करवाया गया था, जिसके बाद यह सुविधा अब पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। इस रेडियो में किसी भी आपत्तिजनक भाषा संदेश गाना आदि का कोई भी प्रसारण नहीं किया जाता है। जो भी अच्छे गाने और अच्छे संदेश होते हैं, उसी का प्रसारण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed